ईराक में अमेरिका का KC-135 विमान क्रैश, 5 क्रू सदस्य थे सवार, ईरान समर्थित ग्रुप ने ली जिम्मेदारी

US KC-135 Crash In Iraq

US KC-135 Crash In Iraq: पश्चिमी इराक में ईरान से जुड़े युद्ध अभियान के दौरान अमेरिका की वायुसेना का एक हवाई रिफ्यूलिंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अमेरिकी सेना ने इस घटना की पुष्टि की है। हादसे के बाद बचाव दल इलाके में खोज अभियान चला रहे हैं और अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि इस दुर्घटना में कोई हताहत हुआ है या नहीं।

यह घटना तब हुई जब दो विमान इस ऑपरेशन में शामिल थे। एक विमान पश्चिमी इराक में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जबकि दूसरा विमान सुरक्षित उतर गया। वहीं ईरान की तरफ से दावा किया जा रहा है कि पश्चिमी इराक में प्रतिरोध समूहों द्वारा दागी गई मिसाइल से अमेरिकी सैन्य ईंधन भरने वाले विमान को मार गिराया गया था

प्रतिरोध समूहों द्वारा दागी गई मिसाइल से किया हमला

ईरान की सेना के केंद्रीय मुख्यालय के प्रवक्ता के हवाले से दावा किया है कि पश्चिमी इराक में प्रतिरोध समूहों द्वारा दागी गई मिसाइल से अमेरिकी सैन्य ईंधन भरने वाले विमान को मार गिराया गया था। साथ ही विमान में सवार सभी छह सैन्यकर्मियों की मौत हो गई है। इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड कोर (आईआरजीसी) के जनसंपर्क विभाग ने भी एक बयान में कहा कि प्रतिरोध मोर्चे की वायु रक्षा प्रणालियों ने एक बोइंग केसी-135 स्ट्रैटोटैंकर टैंकर को उस समय निशाना बनाने में सफलता हासिल की जब वह एक हमलावर लड़ाकू जेट में ईंधन भर रहा था।

अमेरिकी बोइंग KC-135 क्रैश

इससे पहले, अमेरिकी केंद्रीय कमान (CENTCOM) ने एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इराक में सैन्य अभियानों में सहायता करते समय एक अमेरिकी बोइंग KC-135 स्ट्रैटोटेंकर ईंधन भरने वाले विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि की थी। लेकिन अमेरिका ने शत्रुतापूर्ण गोलीबारी की किसी भी घटना से मना कर दिया है। इस घटना में दो विमान शामिल थे। एक विमान पश्चिमी इराक में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जबकि दूसरा विमान सुरक्षित रूप से उतरने में कामयाब रहा। अमेरिका ने बताया कि यह न तो शत्रुतापूर्ण गोलीबारी के कारण हुआ और न ही फ्रेंडली गोलीबारी के कारण क्रैश हुआ है।

ALSO READ: फिलहाल टैंकरों को नहीं मिलेगी कोई सुरक्षा! स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर अमेरिका के बदले सूर ने बढ़ाई वैश्विक हलचल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।