‘लंबे समय तक नहीं रहेगा….देखते है क्या करना है’, मोजतबा के सुप्रीम लीडर बनने पर ट्रंप ने दी खुली धमकी

US On Iran New Supreme Leader

US On Iran New Supreme Leader: ईरान में पूर्व सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद अब उनके बेटे अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई को कमान संभालने की जिम्मेदारी सौंप दी है। वहीं दूसरी तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के नए सर्वोच्च नेता के रूप में अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई की नियुक्त करने पर औपचारिक आकलन देने से इनकार कर दिया है, और केवल चेतावनी जाहिर करते हुए कहा है कि  हम देखेंगे कि क्या होता है। इससे पहले भी ट्रंप ने बयान देते हुए कहा था कि ईरान में सुप्रीम लीडर चुनने से पहले मंजूरी लेनी होगी।

US On Iran New Supreme Leader: लंबे समय तक नहीं टिकेंगे

ईरान में सुप्रीम लीडर चुनने से पहले ही घमासान मचा हुआ है। ट्रंप ने पहले भी चेतावनी देते हुए कहा था कि नेता चुनने से पहले अमेरिका की मंजूरी लेनी होगी और नए ईरानी नेता का कार्यकाल अमेरिकी मान्यता पर निर्भर करता है। ट्रंप ने खुली चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उन्हें हमसे स्वीकृति नहीं मिलती है, तो वे लंबे समय तक नहीं टिकेंगे। इन चेतावनियों और जारी संघर्ष के बाद भी, ईरान ने अमेरिका और क्रूर आक्रामकता के बावजूद उत्तराधिकार को अंतिम रूप दे दिया है।

तीसरे नेता के रूप में नियुक्त किया

अयातुल्ला मोजतबा को 88 सदस्यीय विशेषज्ञ सभा द्वारा देश के सर्वोच्च पद के लिए नामित किया गया था। विशेषज्ञ सभा के सम्मानित प्रतिनिधियों के निर्णायक मत के आधार पर, इस्लामी गणराज्य ईरान की पवित्र व्यवस्था के तीसरे नेता के रूप में नियुक्त और सम्मानित किया गया है। यह परिवर्तन क्षेत्रीय अस्थिरता के बीच हो रहा है, जो पूर्व नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद हुए सैन्य अभियान के बाद हुआ है।

ALSO READ: कौन है मोजतबा हुसैनी खामेनेई, जिन्हें बनाया ईरान का नया सुप्रीम लीडर, कमान संभालते ही इजरायल पर दागी मिसाइलें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।