अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा दावा, ईरान के आसमान पर हमारा नियंत्रण

Summary :

ईरान के सर्वोच्च नेता के लोकेशन के बारे में पूरी जानकारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के आसमान पर अमेरिकी नियंत्रण का दावा किया है और कहा कि उन्हें ईरान के सर्वोच्च नेता के ठिकाने की जानकारी है। ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अमेरिका ईरान से बिना शर्त समर्पण चाहता है, अन्यथा बड़ा एक्शन ले सकता है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के आसमान पर अमेरिकी नियंत्रण का दावा किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि ईरान के सर्वोच्च नेता के लोकेशन के बारे में उन्हें पूरी जानकारी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर ट्रंप ने लिखा, “अब ईरान के आसमान पर हमारा पूरा और संपूर्ण नियंत्रण है। ईरान के पास अच्छे स्काई ट्रैकर और अन्य रक्षात्मक उपकरण थे और यह सब बहुत था, लेकिन इसकी तुलना अमेरिका द्वारा निर्मित, कल्पना की गई और तकनीक से नहीं की जा सकती। कोई भी अमेरिका से बेहतर नहीं कर सकता। इसके बाद ट्रंप ने एक अन्य पोस्ट किया। उसमें उन्होंने लिखा, “हम जानते हैं कि तथाकथित ‘सर्वोच्च नेता’ कहां छिपे हैं। वह एक आसान लक्ष्य हैं, लेकिन वहां सुरक्षित हैं। हम उन्हें मार नहीं सकते, कम से कम अभी तो नहीं। हम नहीं चाहते कि मिसाइलें नागरिकों या अमेरिकी सैनिकों पर दागी जाएं। हमारा धैर्य खत्म होता जा रहा है।”

ईरान-इजरायल युद्ध में अमेरिका की एंट्री, ट्रंप ने दी ईरान को बिना शर्त आत्मसमर्पण की चेतावनी

इसके बाद अगले पोस्ट में ट्रंप ने सिर्फ लिखा, ”बिना शर्त समर्पण।’ ट्रंप के इन तीन सोशल मीडिया पोस्ट से संकेत मिल रहे हैं कि इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग में अमेरिका भी कूद सकता है और ईरान के खिलाफ कोई बड़ा एक्शन ले सकता है। ट्रंप ने अपने आखिरी पोस्ट में लिखा है ‘बिना शर्त समर्पण’। अमेरिका ईरान से बिना किसी शर्त के समर्पण चाहता है। ऐसा न होने की स्थिति में उसके खिलाफ बड़ा एक्शन हो सकता है। अमेरिका का मुख्य लक्ष्य ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई हो सकते हैं।

डोनाल्ड ट्रंप इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग की वजह से ही कनाडा में आयोजित जी7 की बैठक से निर्धारित समय से पहले ही अमेरिका के लिए निकल गए थे।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.