इराक में अमेरिकी टैंकर विमान क्रैश, KC-135 हादसे में 4 क्रू मेंबर की मौत, मिशन के दौरान हुआ हादसा

US Tanker Plane Crashes in Iraq
US Tanker Plane Crashes in Iraq : पश्चिमी एशिया में युद्ध चल रहा है। अमेरिका इस युद्ध में खाड़ी देशों में बने अपने बेस केंप से लड़ाई लड़ रहा है। बता दें, पश्चिमी इराक में अमेरिकी वायुसेना के एक रिफ्यूलिंग विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आई है। हादसे में विमान में सवार 6 क्रू सदस्यों में से 4 की मौत की पुष्टि हुई है।

घटना उस समय हुई जब विमान क्षेत्र में चल रहे सैन्य अभियान के दौरान उड़ान भर रहा था। इस दुर्घटना की जानकारी यूनाइटेड स्टेट सेंट्रल कमांड ने दी है और इसके कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

मिशन के दौरान हुआ हादसा

सेंट्रल कमांड के अनुसार, यह दुर्घटना दोपहर करीब 2 बजे पश्चिमी इराक में उस समय हुई जब अमेरिकी सेना ईरान से जुड़े सैन्य अभियानों में लगी हुई थी। अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह साफ हुआ है कि यह दुर्घटना किसी दुश्मन के हमले या ‘फ्रेंडली फायर’ के कारण नहीं हुई।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा से पता चला है कि दुर्घटना से पहले विमान ने उड़ान के दौरान आपात स्थिति घोषित की थी। इसके कुछ ही समय बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि आपात स्थिति की वजह क्या थी।

US Tanker Plane Crashes in Iraq : क्रू की पहचान फिलहाल सीक्रेट

यूनाइटेड स्टेट सेंट्रल कमांड ने बताया कि मृतक सैन्यकर्मियों के नाम फिलहाल सार्वजनिक नहीं किए जाएंगे। सेना की परंपरा के मुताबिक उनके परिजनों को सूचना देने के 24 घंटे बाद ही पहचान उजागर की जाएगी।

यह नुकसान ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के दौरान हुआ है। अधिकारियों के मुताबिक यह घटना सैन्य अभियान ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के दौरान हुई। इसी ऑपरेशन के दौरान पश्चिमी इराक में अमेरिकी वायुसेना का Boeing KC-135 Stratotanker विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

सेंट्रल कमांड ने बताया कि एक अन्य विमान सुरक्षित लैंड करने में सफल रहा, जबकि हादसे वाले विमान के नुकसान की पुष्टि की गई है। सेना ने बताया कि दुर्घटनास्थल पर खोज और बचाव अभियान जारी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आखिर किन परिस्थितियों में यह हादसा हुआ।

क्या है KC-135 स्ट्रैटोटैंकर

Boeing KC-135 Stratotanker अमेरिकी वायुसेना का बेहद अहम विमान माना जाता है। इसका इस्तेमाल लंबी दूरी के मिशनों के दौरान लड़ाकू और बमवर्षक विमानों को हवा में ही ईंधन देने के लिए किया जाता है। इस विमान में आम तौर पर तीन सदस्यीय क्रू होता है—पायलट, सह-पायलट और बूम ऑपरेटर। बूम ऑपरेटर उड़ान के दौरान दूसरे विमानों को ईंधन देने की जटिल प्रणाली को नियंत्रित करता है।

यह भी पढ़ें –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।