जिलाधिकारी का औचक निरीक्षण, नगर पालिका की कार्यशैली पर उठे सवाल

Summary :

Uttar Pradesh News: आज यानी रविवार के अवकाश के दिन नगर पालिका परिषद में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब जिलाधिकारी राजा गणपति आर अचानक औचक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। जिलाधिकारी के बिना पूर्व सूचना पहुंचने से कार्यालय में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कई कर्मचारी छुट्टी के कारण अनुपस्थित भी पाए गए, जिससे व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति सामने आ सकी। Uttar Pradesh News: आम जनता ने रखीं अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के पहुंचने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में आम नागरिक भी नगर पालिका परिसर में पहुंच गए। लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं से…

Uttar Pradesh News: आज यानी रविवार के अवकाश के दिन नगर पालिका परिषद में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब जिलाधिकारी राजा गणपति आर अचानक औचक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। जिलाधिकारी के बिना पूर्व सूचना पहुंचने से कार्यालय में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कई कर्मचारी छुट्टी के कारण अनुपस्थित भी पाए गए, जिससे व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति सामने आ सकी।

Uttar Pradesh News: आम जनता ने रखीं अपनी समस्याएं

जिलाधिकारी के पहुंचने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में आम नागरिक भी नगर पालिका परिसर में पहुंच गए। लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं से संबंधित शिकायती पत्र जिलाधिकारी को सौंपे। नागरिकों ने साफ-सफाई, जल निकासी, सड़क, नाली और अन्य बुनियादी सुविधाओं को लेकर अपनी परेशानियां खुलकर बताईं। जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

Uttar Pradesh News
Uttar Pradesh News

Uttar Pradesh News Today: कार्यालयीन कार्यप्रणाली का निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नगर पालिका के विभिन्न पटलो का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने फाइलों की स्थिति, कर्मचारियों की उपस्थिति और कामकाज की गति को परखा। कई जगहों पर लापरवाही और अव्यवस्था देखी गई, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जनता से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जलभराव की समस्या से कराया अवगत

नगर पालिका से बाहर निकलते ही महाराजगंज मोहल्ले की महिलाओं सहित कई स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी को घेर लिया। लोगों ने बताया कि उनके क्षेत्र में लंबे समय से जल निकासी की गंभीर समस्या बनी हुई है। बारिश के समय सड़कों और घरों के सामने पानी भर जाता है, जिससे आवागमन और स्वास्थ्य दोनों प्रभावित होते हैं। जिलाधिकारी ने समस्या को गंभीर मानते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

Uttar Pradesh News
Uttar Pradesh News

तालाब सौंदर्यीकरण कार्य में मिली खामियां

इसके बाद जिलाधिकारी ने महमूदाबाद रोड स्थित एचआरडी स्कूल के पास बनाए जा रहे तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहां लगी टाइल्स को उखड़वाकर जांच कराई गई। जांच में टाइल्स मानक के अनुरूप नहीं पाई गईं। इस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को तुरंत खराब सामग्री हटवाकर गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के निर्देश दिए।

पाइपलाइन और नाले के कार्यों की जांच

जिलाधिकारी का काफिला इसके बाद मनसा राम मंदिर के पास बिछाई गई पाइपलाइन के निरीक्षण के लिए पहुंचा। पाइपलाइन को खुदवाकर उसकी गुणवत्ता जांची गई, जो मानक के अनुसार पाई गई। अंत में उन्होंने अमर नगर मोहल्ले में बने नाले का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिए।

अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी नीलम चौधरी को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य गुणवत्ता और समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं। इस मौके पर आरआई आशीष यादव, सफाई निरीक्षक सौरभ शुक्ला, सभासदगण एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: बच्चा चोरी के आरोप में साधुओं को लात-घूसों और बेल्ट से पीटा, हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते रहे, वीडियो हुआ वायरल

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।