बच्चा चोरी के आरोप में साधुओं को लात-घूसों और बेल्ट से पीटा, हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते रहे, वीडियो हुआ वायरल

Summary :

Jaunpur Sadhu Beating Case: उत्तर प्रदेश के जौनपुर से दो साधुओं की बर्बरतापूर्वक पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों साधु शनिवार को नगर कोतवाली क्षेत्र के फैजबाग के पास मौजूद थे। तभी कुछ लोग उन्हें देखकर बच्चा चोर चिल्लाने लगे। फिर क्या था, देखते ही देखते भीड़ इक्कठा हुई और उन साधुओं पर टूट पड़ी। बच्चा चोर होने के शक में दोनों साधुओं को कोई बेल्ट से पीट रहा था, तो कोई लात-घूंसे बजा रहा था। दोनों हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगते रहे, लेकिन लोगों ने कानून अपने हाथ लेकर पिटाई जारी रखी।…

Jaunpur Sadhu Beating Case: उत्तर प्रदेश के जौनपुर से दो साधुओं की बर्बरतापूर्वक पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों साधु शनिवार को नगर कोतवाली क्षेत्र के फैजबाग के पास मौजूद थे। तभी कुछ लोग उन्हें देखकर बच्चा चोर चिल्लाने लगे। फिर क्या था, देखते ही देखते भीड़ इक्कठा हुई और उन साधुओं पर टूट पड़ी। बच्चा चोर होने के शक में दोनों साधुओं को कोई बेल्ट से पीट रहा था, तो कोई लात-घूंसे बजा रहा था।

दोनों हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगते रहे, लेकिन लोगों ने कानून अपने हाथ लेकर पिटाई जारी रखी। वहां मौजूद कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया और ये वायरल भी हो गया। जिसके बाद पुलिस ने इसपर संज्ञान लिया और इस मामले में केस दर्ज करते हुए 4 लोगों को हिरासत में ले लिया गया।

Jaunpur Sadhus Brutally Assaulted: मारपीट के बीच नाले में गिरा साधु

घटना शनिवार दोपहर शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के मछलीशहर पड़ाव स्थित हैवेल्स शोरूम के पास की है। जहां गालों और माथे पर भभूत लगाए दो साधु शहर में घूम कर दान ले रहे थे। इतने में ही कुछ लोगों ने उन साधुओं को घेर लिया और बच्चा चोर बताकर पीटना शुरू कर दिया। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि आरोपी लाठी, डंडे, बेल्ट और लात-घूंसे से साधुओं पर हमला कर रहे हैं। जिसमें से एक साधु नाले में भी गिर जाता है।

हाथ जोड़ रहम की भीख मांग रहे साधु

Jaunpur Sadhu Beating Case
Jaunpur Sadhu Beating Case (Image- Social Media)

वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों साधु हाथ जोड़कर खुद को निर्दोष बताते हुए रहम मांग रहे हैं। लेकिन आरोपियों के चेहरे पर न इंसानियत है और न ही कानून का डर। बल्कि इतनी भीड़ के बीच आरोपियों को समर्थन मिल रहा है। आस-पास मौजूद लोग बीच-बचाव करने के बजाय वीडियो बना रहे हैं।

UP News Today: 4 आरोपी गिरफ्तार

Jaunpur Sadhu Beating Case
UP News Today (Image- Social Media)

फैजबाग के पास हुई इस घटना की भनक पुलिस को नहीं लगी। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। इस बीच किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। फिर क्या था, वीडियो वायरल होने के बाद जौनपुर पुलिस हरकत में आ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल साधुओं को अस्पताल में भर्ती कराया। साधुओं के बयान और वायरल वीडियो के आधार पर अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। जांच में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।

यह भी पढ़ें: फिर चर्चा में ‘थूक जिहाद’! अलीगढ़ में रोटी पर थूक लगाकर सेंकने का Video Viral, ग्राहक ने किया पर्दाफाश

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।