Comedian Sunil Pal Viral Video: पॉपुलर कॉमेडियन सुनील पाल हाल ही में मुंबई में आयोजित फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं 2’ के प्रीमियर के दौरान नजर आए। यह फिल्म कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा की पॉपुलर कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी का दूसरा पार्ट है। बता दें, प्रीमियर इवेंट में बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों ने शिरकत की, लेकिन इस ग्लैमरस शाम में सबसे ज्यादा ध्यान किसी ने खींचा तो वो रहे कॉमेडियन सुनील पाल, लेकिन इसके पीछे क्या वजह थी चलिए जानते है।
Comedian Sunil Pal Viral Video: स्टार्स से सजा प्रीमियर इवेंट

मुंबई में हुए इस खास प्रीमियर में फिल्म और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कई नामचीन हस्तियां मौजूद थीं। रेड कार्पेट पर टाइगर श्रॉफ, अमीषा पटेल, सुनील शेट्टी, तब्बू, अनिल कपूर, मनोज बाजपेयी, अर्चना पूरन सिंह, मनीष पॉल, जॉनी लीवर, जाकिर खान, कृष्णा अभिषेक, भारती सिंह, राजीव ठाकुर, आरती सिंह सहित कई सितारे नजर आए। खास बात यह रही कि आमिर खान भी अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ इस इवेंट में पहुंचे, जिससे फैंस और मीडिया का ध्यान उन पर भी गया।
Sunil Pal weight loss: सुनील पाल के वजन ने बढ़ाई फैंस की चिंता

हालांकि, इस पूरे इवेंट की सबसे ज्यादा चर्चा सुनील पाल के अचानक घटे वजन को लेकर रही। जैसे ही उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, फैंस हैरान और चिंतित नजर आए। वीडियो में सुनील पाल ब्लू शर्ट, काले रंग की ट्राउजर और चप्पल पहने हुए इवेंट में एंट्री करते दिखाई दे रहे हैं। उनकी कमजोर और दुबली काया ने लोगों का ध्यान तुरंत खींच लिया।

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि सुनील पाल काफी परेशान लग रहे हैं और उनके करीबियों को उनकी मदद करनी चाहिए। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि समय हमेशा एक जैसा नहीं रहता। कुछ लोगों ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया भी दी और कहा कि जब कोई दूसरों के बारे में गलत बोले, तो हालात ऐसे ही होते हैं। इस तरह सोशल मीडिया पर सुनील पाल को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।
Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Premiere

अगर फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं 2’ की बात करें, तो यह कपिल शर्मा की 2015 में आई हिट फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं’ का सीक्वल है। फिल्म में कपिल शर्मा के साथ आयशा खान, त्रिधा चौधरी, वरीना हुसैन, पारुल गुलाटी, मंजोत सिंह, आइशा उकबाह मलिक और हीरा वरीना अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

इस फिल्म का निर्देशन अनुकल्प गोस्वामी ने किया है। कॉमेडी और कन्फ्यूजन से भरी यह फिल्म दर्शकों को हंसाने का दावा करती है। 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है। फिलहाल, सुनील पाल की सेहत को लेकर वायरल हो रहे वीडियो ने फैंस को चिंता में डाल दिया है और लोग उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App




