Spoiler: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu 2 में आएगा 6 साल का लीप, क्या तुलसी, मिहिर से तोड़ देगी सभी रिश्ते?

Summary :

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Spoiler 14 Dec: पॉपुलर टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। दर्शकों के लिए यह यकीन कर पाना मुश्किल हो गया है कि तुलसी और मिहिर जैसे मजबूत रिश्ते में अब दरार आ चुकी है। लेकिन मिहिर और तुसली के रिश्ते में आई दरार के बाद अब शो में आगे क्या होने वाला चलिए आपको बताते है। जानकारी के अनुसार, आने वाले एपिसोड में कहानी एक बेहद इमोशनल मोड़ पर पहुंचने वाली है, जहां तुलसी और मिहिर के बीच ज़बरदस्त बहस देखने को…

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Spoiler 14 Dec: पॉपुलर टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। दर्शकों के लिए यह यकीन कर पाना मुश्किल हो गया है कि तुलसी और मिहिर जैसे मजबूत रिश्ते में अब दरार आ चुकी है। लेकिन मिहिर और तुसली के रिश्ते में आई दरार के बाद अब शो में आगे क्या होने वाला चलिए आपको बताते है। जानकारी के अनुसार, आने वाले एपिसोड में कहानी एक बेहद इमोशनल मोड़ पर पहुंचने वाली है, जहां तुलसी और मिहिर के बीच ज़बरदस्त बहस देखने को मिलेगी।

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Spoiler 14 Dec: तुलसी को लगा बड़ा झटका

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Spoiler 14 Dec
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Spoiler 14 Dec (Credit: Social Media)

शो में अभी तक दिखाया गया है कि तुलसी को यह सच्चाई पता चल चुकी है कि मिहिर और नॉयना का अफेयर चल रहा है। यह जानकर तुलसी पूरी तरह टूट जाती है। इसी तरह दूसरी और परी और रणविजय की शादी संपन्न हो जाती है। शादी के बाद तुलसी घर लौटती है और परी की विदाई के बाद वह मिहिर से अकेले में बात करने का फैसला करती है। यहीं से कहानी में बड़ा तूफान खड़ा होने वाला है।

 KSBKBT 2: तुलसी ने मिहिर से किया सवाल

 KSBKBT 2
KSBKBT 2 (Credit: Social Media)

आने वाले एपिसोड में तुलसी मिहिर से सीधे सवाल करेगी और उससे पूछेगी कि वह नॉयना के साथ क्या कर रहा था। इस दौरान शो में तुलसी का दर्द और गुस्सा साफ नजर आएगा। वह मिहिर को जमकर खरी-खोटी सुनाएगी और यहां तक कह देगी कि मिहिर उसके सामने उसका नाम तक न ले। तुलसी भावुक होकर कहेगी कि मिहिर के मुंह से अपना नाम सुनना ऐसा है, जैसे किसी तुलसी के पत्ते पर तेजाब डाल दिया गया हो।

 KSBKBT 2
KSBKBT 2 (Credit: Social Media)

बातों-बातों में तुलसी मिहिर को उसके अतीत की याद दिलाएगी और मंदिरा का भी जिक्र करेगी। वह मिहिर से सवाल करेगी कि अगर वह दोबारा प्यार में नहीं था, तो उसने पहले ही सच क्यों नहीं बताया। इन सबके बीच तुलसी के ये सवाल मिहिर को पूरी तरह चुप करा देंगे।

 Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Episode: तुलसी के कमरे में पहुंची नॉयना

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Episode
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Episode (Credit: Social Media)

वहीं शो में आगे नया ट्विस्ट तब आएगा जब गायत्री की मदद से नॉयना तुलसी के बेडरूम तक पहुंच जाएगी। हालांकि इस बार मिहिर नॉयना को साफ शब्दों में उसकी हद बता देगा। मिहिर यह साफ़ कर देगा कि तुलसी के जाने के बाद भी वह किसी और को अपनी जिंदगी में जगह नहीं देगा।

कहानी में आएगा 6 साल का लीप

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Spoiler 14 Dec
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Spoiler 14 Dec (Credit: Social Media)

जल्द ही ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में 6 साल का बड़ा लीप दिखाया जाएगा। लीप के बाद खुलासा होगा कि तुलसी अब अंगद के साथ उसी चॉल में रहने लगी है, जहां से उसने कभी अपना सफर शुरू किया था। शो में इस बदलाव के बाद तुलसी के ज़िंदगी का नया चैप्टर शुरू होगा और देखने को मिलेगा कि तुलसी सभी चीज़ों को कैसे संभालती है।

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Spoiler 14 Dec
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Spoiler 14 Dec (Credit: Social Media)

हालांकि इस ड्रामा और दर्द के बीच शो में खुशियों की भी एंट्री होगी। लीप के बाद तुलसी को पता चलेगा कि वृंदा मां बनने वाली है। यह खबर सामने आते ही घर का माहौल बदल जाएगा और कहानी में एक पॉजिटिव मोड़ आएगा। अब देखना ये होगा कि शो में लीप के बाद की कहानी कैसे आगे बढ़ती है और क्या तुलसी की ज़िंदगी का ये नया चैप्टर दर्शकों को अपने साथ जोड़ पाएगा या नहीं?

ये भी पढ़े: Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection Day 2: क्या दूसरे दिन Kapil Sharma की फिल्म पकड़ पाई रफ़्तार?

Yashika Jandwani