Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection Day 2: क्या दूसरे दिन Kapil Sharma की फिल्म पकड़ पाई रफ़्तार?

Summary :

 Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection Day 2: सिनेमा की दुनिया में जब भी कोई सक्सेसफुल फिल्म आती है, तो उसके सीक्वल से दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। खासतौर पर कॉमेडी फिल्मों के मामले में दर्शक पहले पार्ट जैसी फ्रेशनेस और एंटरटेनमेंट की उम्मीद करते हैं। कॉमेडियन कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ भी ऐसी ही उम्मीदों के साथ सिनेमाघरों में उतरी है। साल 2015 में रिलीज हुई ‘किस किसको प्यार करूं’ को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला था, जिसके बाद इसके दूसरे पार्ट का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा…

 Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection Day 2: सिनेमा की दुनिया में जब भी कोई सक्सेसफुल फिल्म आती है, तो उसके सीक्वल से दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। खासतौर पर कॉमेडी फिल्मों के मामले में दर्शक पहले पार्ट जैसी फ्रेशनेस और एंटरटेनमेंट की उम्मीद करते हैं। कॉमेडियन कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ भी ऐसी ही उम्मीदों के साथ सिनेमाघरों में उतरी है।

साल 2015 में रिलीज हुई ‘किस किसको प्यार करूं’ को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला था, जिसके बाद इसके दूसरे पार्ट का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था। बता दें, यह फिल्म 12 नवंबर 2025 को रिलीज हुई, लेकिन शुरुआती बॉक्स ऑफिस आंकड़े बताते हैं कि सीक्वल की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं हो पाई है। लेकिन क्या दूसरे दिन फिल्म रफ़्तार पकड़ पाई या नहीं चलिए जानते है?

 Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection Day 2

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection Day 2
Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection Day 2 (Credit: Social Media)

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘किस किसको प्यार करूं 2’ ने रिलीज के पहले दिन करीब 1.85 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म के कलेक्शन में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली और इसने लगभग 2.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह दो दिनों में फिल्म का कुल घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 4.35 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। हालांकि, यह आंकड़े पहले पार्ट की तुलना में काफी कम माने जा रहे हैं। शनिवार को फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी करीब 21.57 प्रतिशत दर्ज की गई, जो दर्शाता है कि वीकेंड के बावजूद फिल्म को सिनेमाघरों में एवरेज रिस्पॉन्स ही मिल पा रहा है।

Kapil Sharma New Movie: क्या पहले पार्ट से अच्छा रहा सीक्वल

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection Day 2
Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection Day 2 (Credit: Social Media)

अगर 2015 में रिलीज हुई ‘किस किसको प्यार करूं’ की बात करें, तो उस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी। पहले पार्ट ने सिर्फ दो दिनों में ही करीब 18.8 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 10.20 करोड़ रुपये, जबकि दूसरे दिन 8.60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। इन आंकड़ों के मुकाबले सीक्वल का प्रदर्शन फिलहाल कमजोर नजर आ रहा है।

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Collection: कहानी और ट्रीटमेंट

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Collection
Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Collection (Credit: Social Media)

‘किस किसको प्यार करूं 2’ की कहानी एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी पसंद की लड़की से शादी करने का सपना देखता है। हालांकि, परिस्थितियां उसे ऐसी उलझन में डाल देती हैं कि वह अलग-अलग धर्मों से ताल्लुक रखने वाली तीन महिलाओं से शादी कर लेता है। इसके बाद उसकी जिंदगी में कन्फ्यूजन, गलतफहमियां और कॉमेडी से भरपूर हालात पैदा हो जाते हैं। फिल्म में मॉडर्न रिलेशनशिप, प्यार और फॅमिली ड्रामे को मज़ेदार अंदाज में दिखाने की कोशिश की गई है।

स्टारकास्ट और प्रोडक्शन

 Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection Day 2
Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection Day 2 (Credit: Social Media)

इस फिल्म को रतन जैन, गणेश जैन और अब्बास मस्तान ने प्रोड्यूस किया है। कपिल शर्मा के साथ फिल्म में वरीना हुसैन, आयशा खान, त्रिधा चौधरी, मंजोत सिंह और पारुल गुलाटी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। वहीं, पहले पार्ट में वरुण शर्मा, मंजरी फडनीस, सिमरन कौर मुंडी, साई लोकुर और एली अवराम जैसे कलाकार दिखाई दिए थे। अब सभी की नजरें फिल्म के आगे के वीकेंड और आने वाले दिनों की कमाई पर टिकी हैं। देखना दिलचस्प होगा कि क्या वर्ड ऑफ माउथ के दम पर ‘किस किसको प्यार करूं 2’ बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ पाती है या नहीं।

ये भी पढ़े: Amaal Mallik Bekhayali Controversy: नाम बदनाम…‘बेख्याली’ गाने की कंट्रोवर्सी पर Amaal ने सचेत-परंपरा को दिया करार जवाब

Yashika Jandwani