सड़कों पर निकलना हुआ दुश्वार! बिसवां में बेखौफ बदमाशों का तांडव, पुलिस की चुप्पी से गहराया आक्रोश

Summary :

Uttar Pradesh News: बिसवां कोतवाली क्षेत्र में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि सड़कों पर आमजन खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है, और पुलिस के दावे लगातार खोखले साबित हो रहे हैं। क्षेत्र में हुई कई चैन स्नेचिंग की वारदातें अब भी अनसुलझी हैं, लेकिन जिम्मेदारों की तरफ से सिर्फ आश्वासन ही नजर आ रहा है। महिलाओं और राहगीरों को निशाना बना रहे बदमाश हैरानी की बात यह है कि एक के बाद एक घटनाएं होने के बावजूद पुलिस अब तक किसी भी बड़े खुलासे तक नहीं पहुंच सकी है। महिलाओं और राहगीरों को निशाना बनाकर बदमाश…

Uttar Pradesh News: बिसवां कोतवाली क्षेत्र में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि सड़कों पर आमजन खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है, और पुलिस के दावे लगातार खोखले साबित हो रहे हैं। क्षेत्र में हुई कई चैन स्नेचिंग की वारदातें अब भी अनसुलझी हैं, लेकिन जिम्मेदारों की तरफ से सिर्फ आश्वासन ही नजर आ रहा है।

महिलाओं और राहगीरों को निशाना बना रहे बदमाश

हैरानी की बात यह है कि एक के बाद एक घटनाएं होने के बावजूद पुलिस अब तक किसी भी बड़े खुलासे तक नहीं पहुंच सकी है। महिलाओं और राहगीरों को निशाना बनाकर बदमाश आसानी से वारदात को अंजाम दे रहे हैं और फरार हो जा रहे हैं, मानो उन्हें कानून का कोई खौफ ही न हो। इतना ही नहीं, टप्पेबाजी की घटनाओं ने भी लोगों की चिंता बढ़ा दी है। शातिर अपराधी लोगों को बातों में उलझाकर नकदी और कीमती सामान लेकर चंपत हो रहे हैं, जबकि पुलिस की कार्रवाई सिर्फ कागजी खानापूर्ति तक सिमटी दिखाई दे रही है।

क्या पुलिस इन घटनाओं का खुलासा कर पाएगी?

स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर गहरी नाराजगी है कि आखिर लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद सख्त कदम क्यों नहीं उठाए जा रहे। गश्त और निगरानी के दावों की जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। अब बड़ा सवाल यही है कि क्या पुलिस इन घटनाओं का खुलासा कर पाएगी या फिर अपराधियों का ये दुस्साहस यूं ही जारी रहेगा? अगर जल्द ही सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो हालात और बिगड़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें: 1000 से ज्यादा फर्जी बम की धमकी देने वाला ‘मास्टरमाइंड’ गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने मैसूर से धर दबोचा

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।