मां सिद्धिदात्री की हुई पूजा अर्चना, उमड़ा भक्तों का सैलाव, कन्याओं को भोजन कराकर लिया माता का आर्शीवाद

Summary :

Uttar Pradesh News Today : नवरात्र के अंतिम दिन मां के नवमें स्वरूपम मां सिद्विदात्री की पूजा के लिये सुबह से ही श्रद्धालुओं की अपार भीड़ मंदिरों में देखी जा रही है। नगर के मुख्य मंदिरों में जाकर भक्त मां के स्वरूप की पूजा अराधना कर रहे हैं। इस दौरान भक्तों ने घरों में देवीय रूपी कन्या को भोजन कराकर मॉ का आशीष भी ले रहे हैं। आज नवरात्र पर्व का अंतिम दिन है। नवरात्रि के अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा के लिए श्रद्धालु बडी संख्या में मंदिर पहुंच रहे हैं और भक्तों की टोली ने लम्बी-लम्बी लाइनों में…

Uttar Pradesh News Today : नवरात्र के अंतिम दिन मां के नवमें स्वरूपम मां सिद्विदात्री की पूजा के लिये सुबह से ही श्रद्धालुओं की अपार भीड़ मंदिरों में देखी जा रही है। नगर के मुख्य मंदिरों में जाकर भक्त मां के स्वरूप की पूजा अराधना कर रहे हैं। इस दौरान भक्तों ने घरों में देवीय रूपी कन्या को भोजन कराकर मॉ का आशीष भी ले रहे हैं।

आज नवरात्र पर्व का अंतिम दिन है। नवरात्रि के अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा के लिए श्रद्धालु बडी संख्या में मंदिर पहुंच रहे हैं और भक्तों की टोली ने लम्बी-लम्बी लाइनों में खड़े होकर मॉ की पूजा अर्चना कर रहे हैं। सबसे अधिक भीड़ शहर के ग्राम तरौरा स्थित प्रसिद्ध मां चामुंडा मंदिर पर रही।

Uttar Pradesh News Today
Uttar Pradesh News Today

पहुंचे हजारों श्रद्धालु

यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए। माता रानी का जलाभिषेक कर और हवन कुंड में आहुति देकर मनौतियां मांगीं। आज अल सुबह से ही माता के मंदिरों पर श्रद्धालुओं के दर्शन करने का सिलसिला शुरू हो गया। चामुंडा मंदिर पर पुलिस की कड़ी व्यवस्थाएं रहीं।

Uttar Pradesh News Today
Uttar Pradesh News Today

मुख्य द्वार पर स्थापित की गई चौकी से लेकर मंदिर तक जगह-जगह पुलिस कर्मी तैनात रहे। नवदुर्गा पर्व पर व्रत रखने वाली महिला श्रद्धालुओं ने नवमी के दिन घर-घर में कन्या लांगुरों को जिमाया, उन्हें दान दक्षिणा देकर विदा किया एवं उसके बाद अपना व्रत तोड़ा। हवन, पूजा एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के साथ पूरे जनपद में जगह-जगह कार्यक्रम संपन्न हुए।

यह भी पढ़ें – पिकअप चलाने के दौरान ड्राइवर को आई झपकी! देखते-देखते ट्राला में जा घुसा वाहन, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।