उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने महाकुंभ 2025 में उत्तराखंड मंडपम का किया निरीक्षण

Summary :

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ‘समता के साथ समरसता’ कार्यक्रम में भाग लिया

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाकुंभ 2025 के लिए स्थापित उत्तराखंड मंडपम का निरीक्षण करने के लिए उत्तर प्रदेश का दौरा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड मंडपम में ठहरे तीर्थयात्रियों से मुलाकात की और उत्तराखंड के तीर्थयात्रियों के लिए उपलब्ध कराए जा रहे आवास और भोजन व्यवस्था की भी समीक्षा की। बता दें कि उत्तराखंड मंडपम देश और दुनिया भर के भक्तों के लिए उत्तराखंड की संस्कृति का अनुभव करने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है।

उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करता है
उत्तराखंड मंडपम सुविधा प्रदान करने के साथ ही मंडपम में तीर्थयात्रियों को महाकुंभ के अंतगर्त राज्य के सार में डूबने की अनुमति देता है। उत्तराखंड की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के अलावा, क्षेत्र की कला, संस्कृति और विशेष उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री की व्यवस्था की गई है। बता दें कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के विशेष रूप से निर्देशों के तहत उत्तराखंड सरकार ने प्रयागराज महाकुंभ 2025 में यह सुविधा स्थापित की है।

‘समता के साथ समरसता’ कार्यक्रम
इस बीच सीएम पुष्कर सिंह धामी ने निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि और परमार्थ निकेतन प्रमुख चिदानंद सरस्वती के साथ ‘समता के साथ समरसता’ कार्यक्रम में भाग लिया। और महाकुंभ में आयोजित ज्ञान महाकुंभ “भारतीय शिक्षा: राष्ट्रीय अवधारणा” कार्यक्रम में भी भाग लिया

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।