’20 आलीशान घर, टॉयलेट पेपर होल्डर की कीमत भी 1,13,000, सालाना कमाते हैं…’, पुतिन की नेटवर्थ जानकर चौंक जाएंगे आप

Summary :

Vladimir Putin Net Worth: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4 दिसंबर को भारत पहुंच रहे हैं। दो दिन की इस यात्रा के दौरान भारत और रूस के बीच कई अहम व्यापारिक और कूटनीतिक समझौते होने की उम्मीद है। लेकिन इन सबके बीच दुनिया की नजर एक और बात पर टिकी है, पुतिन की संपत्ति आखिर है कितनी? साधारण जीवन जीने का दावा करने वाले पुतिन की लाइफस्टाइल हमेशा से ही रहस्य से भरी रही है। Vladimir Putin Net Worth: आधिकारिक आय कम, असली दौलत बहुत ज्यादा? रिपोर्टों के मुताबिक पुतिन सालाना करीब 1,40,000 डॉलर (लगभग 1.26 करोड़ रुपये) कमाते हैं।…

Vladimir Putin Net Worth: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4 दिसंबर को भारत पहुंच रहे हैं। दो दिन की इस यात्रा के दौरान भारत और रूस के बीच कई अहम व्यापारिक और कूटनीतिक समझौते होने की उम्मीद है। लेकिन इन सबके बीच दुनिया की नजर एक और बात पर टिकी है, पुतिन की संपत्ति आखिर है कितनी? साधारण जीवन जीने का दावा करने वाले पुतिन की लाइफस्टाइल हमेशा से ही रहस्य से भरी रही है।

Vladimir Putin Net Worth: आधिकारिक आय कम, असली दौलत बहुत ज्यादा?

रिपोर्टों के मुताबिक पुतिन सालाना करीब 1,40,000 डॉलर (लगभग 1.26 करोड़ रुपये) कमाते हैं। वे सरकार को जो संपत्ति बताते हैं, उसमें लगभग 800 वर्ग फुट का एक फ्लैट, एक ट्रेलर और तीन कारें शामिल हैं। लेकिन कई अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों का दावा है कि यह उनकी असली दौलत का एक छोटा हिस्सा है। रूस में निवेश कर चुके वित्त विशेषज्ञ बिल ब्राउडर का कहना है कि पुतिन की असली नेट वर्थ 200 अरब डॉलर तक हो सकती है। उनका मानना है कि पुतिन ने अपनी वास्तविक संपत्ति बड़े सावधानी से छिपा रखी है और इसका बढ़ना 2003 के बाद से तेज़ हुआ।

Vladimir Putin Net Worth (credit S-M)
Vladimir Putin Net Worth (credit S-M)

Vladimir Putin Lifestyle: शानो-शौकत से भरपूर महल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुतिन के पास करीब 20 आलीशान रिहाइशी संपत्तियां हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 1.4 अरब डॉलर बताई जाती है। इनमें सबसे चर्चित है काला सागर के किनारे बना एक विशाल महल, जिसे मज़ाक में ‘पुतिन का देहाती घर’ कहा जाता है। यह महल लगभग 1.90 लाख वर्ग फुट में फैला है और अपनी शानदार पेंटिंग्स, भव्य इंटीरियर और ग्रीक कला शैली के लिए जाना जाता है।

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस घर के बाथरूम में लगे टॉयलेट ब्रश की कीमत 850 डॉलर (करीब 76,000 रुपये) और टॉयलेट पेपर होल्डर की कीमत 1.13 लाख रुपये बताई जाती है। इस महल की देखभाल के लिए लगभग 40 कर्मचारी तैनात रहते हैं और हर साल इस पर 20 लाख डॉलर खर्च होने का दावा किया जाता है। हालांकि इन जानकारियों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं होती; ये सिर्फ मीडिया रिपोर्टों पर आधारित हैं।

Vladimir Putin Net Worth (credit S-M)
Vladimir Putin Net Worth (credit S-M)

Vladimir Putin Car Collections-Luxury Life: ‘फ्लाइंग क्रेमलिन’

पुतिन की संपत्ति सिर्फ जमीन तक सीमित नहीं है। बताया जाता है कि उनके बेड़े में 58 विमान और हेलीकॉप्टर हैं। इनमें सबसे खास है एक विशाल विमान जिसे ‘फ्लाइंग क्रेमलिन’ कहा जाता है। इसकी कीमत करीब 716 मिलियन डॉलर बताई जाती है। कहा तो यहाँ तक जाता है कि इसमें सोने का टॉयलेट लगा है, जिसकी कीमत लगभग 67 लाख रुपये है।

Vladimir Putin Net Worth (credit S-M)
Vladimir Putin Net Worth (credit S-M)

रहस्यमयी ‘घोस्ट ट्रेन’

एक और दिलचस्प दावा यह भी है कि पुतिन के पास एक खास 22 डिब्बों वाली बख्तरबंद ट्रेन है, जिसे ‘घोस्ट ट्रेन’ कहा जाता है। यह ट्रेन किसी चलते-फिरते किले से कम नहीं है। इसमें बुलेटप्रूफ दरवाजे-खिड़कियाँ, शानदार बेडरूम, मूवी थिएटर, जिम, मसाज रूम और एंटी-एजिंग मशीनें बताई जाती हैं। इसे बनाने में लगभग 74 मिलियन डॉलर खर्च हुए बताए जाते हैं।

यह भी पढ़ें: ‘क्या विदेशी मेहमानों से मिलने की परंपरा बदल गई है…’, पुतिन से विपक्ष की मुलाकात न कराने को लेकर केंद्र पर बरसे राहुल गांधी

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।