बड़ी खुशखबरी! अब महिलाओं को मिलेगी पीरियड्स लीव, इस राज्य ने किया ऐलान

Summary :

Period Leave For Women: कर्नाटक सरकार ने महिला कर्मचारियों के लिए नयी नीति को मंजूरी दी है। इसके तहत 18 से 52 साल तक की सरकारी महिला कर्मचारियों को हर महीने एक दिन की पेड मेनस्ट्रुअल (मासिक धर्म) छुट्टी दी जाएगी। इसका मतलब है कि सालभर में कुल 12 दिन पेड मेनस्ट्रुअल छुट्टी ली जा सकेगी। इसका मकसद वर्कप्लेस पर महिला कर्मचारियों के आराम को बढ़ाना है। Women Period Leave Policy: बिना मेडिकल सर्टिफिकेट के मिलेगी छुट्टी कर्नाटक सरकार का कहना है कि यह कदम महिला कर्मचारियों की सुविधा और कार्यस्थल पर उनकी भलाई को ध्यान में रखते हुए लिया…

Period Leave For Women

Period Leave For Women: कर्नाटक सरकार ने महिला कर्मचारियों के लिए नयी नीति को मंजूरी दी है। इसके तहत 18 से 52 साल तक की सरकारी महिला कर्मचारियों को हर महीने एक दिन की पेड मेनस्ट्रुअल (मासिक धर्म) छुट्टी दी जाएगी। इसका मतलब है कि सालभर में कुल 12 दिन पेड मेनस्ट्रुअल छुट्टी ली जा सकेगी। इसका मकसद वर्कप्लेस पर महिला कर्मचारियों के आराम को बढ़ाना है।

Women Period Leave Policy: बिना मेडिकल सर्टिफिकेट के मिलेगी छुट्टी

Period Leave For Women
Women Period Leave Policy (Image- Social Media)

कर्नाटक सरकार का कहना है कि यह कदम महिला कर्मचारियों की सुविधा और कार्यस्थल पर उनकी भलाई को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। यह नीति राज्य के सभी परमानेंट, कॉन्ट्रैक्ट और आउटसोर्स महिला कर्मचारियों पर लागू होगी। महिला कर्मचारी इस छुट्टी का लाभ बिना किसी मेडिकल सर्टिफिकेट के ले सकती है। इसे अटेंडेंस या लीव रजिस्टर में अलग से रिकॉर्ड करना होगा। मेंस्ट्रुअल लीव को किसी दूसरी छुट्टी के साथ नहीं जोड़ा जा सकता है।

Menstrual Leave In Karnataka: ‘इसका गलत फायदा न उठाया जाएं’

कर्नाटक के लेबर मिनिस्टर संतोष लाड ने कहा,’विभाग एक साल से इसपर काम कर रहा था। इसे लेकर कई लोगो ने आपत्ति भी जताई थी। हमने अलग-अलग विभागों से बात की। महिलाएं बहुत स्ट्रेस में होती थी, खासतौर पर वे जो दिन में 10 से 12 घंटे काम करती है। इसलिए थोड़ा प्रगतिशील होते हुए हम एक दिन की छुट्टी देना चाहते थे। अब उनके पास एक दिन छुट्टी लेने की छूट होगी। उम्मीद करते हैं कि इसका गलत फायदा न उठाया जाएं। अगर कुछ जरुरी लगा, तो आने वाले समय में और नियम इसमें जोड़ सकते हैं।’

Period Leave: इस राज्यों में पहले से लागू है ये नियम

Period Leave For Women
Period Leave (Image- Social Media))

बता दें कि कर्नाटक सरकार ने 2024 में एक साल में 6 पीरियड लीव देने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन अब इसे बढ़कर 12 कर दिया गया है। अब सभी कामकाजी महिलाओं को हर महीने एक दिन की पेड पीरियड लीव दी जा रही है। इसी के साथ कर्नाटक अब उन राज्यों में शामिल हो गया, जहां महिलाओं को पीरियड लीव दी जाती है। बिहार में महिलाओं को महीने में 2 पीरियड लीव मिलती हैं। इसके अलावा, हाल ही में ओडिशा में सरकारी विभागों में काम करने वाली महिलाओं के लिए 1 पीरियड लीव देने की घोषणा की गई थी।

यह भी पढ़ें: लैंड फॉर जॉब केस में लालू परिवार पर फैसला टला, अब इस दिन होगी अगली सुनवाई

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।