‘हम PM मोदी की राजनीति खत्म…’, G7 समिट से पहले खालिस्तान समर्थकों ने धमकी

Summary :

G7 समिट से पहले खालिस्तान समर्थकों की PM मोदी को धमकी

एक प्रमुख कनाडाई पत्रकार मोचा बेजिरगान ने हाल ही में यह दावा किया कि खालिस्तानी समर्थक भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ साजिशें रच रहे हैं. बेजिरगान लंबे समय से उत्तर अमेरिका में खालिस्तान समर्थक घटनाओं की रिपोर्टिंग कर रहे हैं.

Canada News: कनाडा में खालिस्तानी गतिविधियों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. जिसका असर G7 समिट से पहले स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है. एक प्रमुख कनाडाई पत्रकार मोचा बेजिरगान ने हाल ही में यह दावा किया कि खालिस्तानी समर्थक भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ साजिशें रच रहे हैं. बेजिरगान लंबे समय से उत्तर अमेरिका में खालिस्तान समर्थक घटनाओं की रिपोर्टिंग कर रहे हैं.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मोचा ने बताया कि जब वे वैंकुवर में खालिस्तानी समर्थकों की एक रैली को कवर कर रहे थे, उस दौरान कुछ लोगों ने उन पर हमला किया. उन्होंने कहा कि रैली में मौजूद लोगों ने उनका गला दबाने की कोशिश की, उनका फोन छीन लिया और रिकॉर्डिंग करने से रोका. पत्रकार के अनुसार, उनके साथ शारीरिक रूप से भी मारपीट की गई. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह उनके साथ पहली बार नहीं हुआ है, लेकिन इस बार का हमला काफी गंभीर था.

पूर्व PM की हत्या का मनाया जश्न

मोचा ने रैली की गंभीरता को उजागर करते हुए बताया कि वहां उपस्थित खालिस्तानी समर्थक पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या को ‘सेलिब्रेशन’ के रूप में मना रहे थे. वे खुद को इंदिरा गांधी के हत्यारों का अनुयायी बता रहे थे और खुलकर यह कह रहे थे कि G7 समिट के दौरान वे प्रधानमंत्री मोदी की राजनीति को खत्म कर देंगे. यह बयान कनाडा में भारतीय नेताओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा करता है.

कनाडाई नेताओं की चुप्पी पर सवाल

बेजिरगान ने यह भी कहा कि कनाडा के कई नेता खालिस्तानी समर्थकों के साथ खड़े नजर आ रहे हैं. उन्होंने अफसोस जताया कि कई राजनेता इनकी हिंसक विचारधारा और इतिहास को जानते हुए भी उनके समर्थन में दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने अपील की कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए नेताओं को इन कट्टर संगठनों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए.

Canada News

PM मोदी की संभावित कनाडा यात्रा

G7 समिट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह 17 जून को अलबर्टा में होने वाले आउटरीच सेशन में शामिल हो सकते हैं. कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा है कि भारत वैश्विक सप्लाई चेन में अहम भूमिका निभा रहा है और G7 के लिए उसकी भागीदारी जरूरी है. हालांकि, मोदी की यात्रा को लेकर अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.


कंगाल पाकिस्तान में अब गधा खरीदना मुश्किल, रोजी-रोटी पड़ा असर, चीन कर रहा ये खेल

खालिस्तानी संगठनों को मिल रहा समर्थन

मोचा ने जानकारी दी कि खालिस्तानी आंदोलन को ‘सिख्स फॉर जस्टिस’ (SFJ) जैसे संगठन समर्थन दे रहे हैं. इसके अलावा ‘वर्ल्ड सिख ऑर्गेनाइजेशन’ जैसे समूह भी इसमें शामिल हैं, जो कनाडा के कई गुरुद्वारों और संस्थानों से जुड़कर जनसमर्थन इकट्ठा करते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि इन संगठनों के साथ कनाडा के कुछ वर्तमान और पूर्व सांसदों के संबंध भी हैं.

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।