“मैं हारी नहीं, इस्तीफा नहीं दूंगी…”, बंगाल में सत्ता गंवाने के बाद बोलीं Mamata Banerjee, बीजेपी और चुनाव आयोग पर लगाए बड़े आरोप

Summary :

West Bengal Assembly Election Results: पश्चिम बंगाल में TMC को मिली करारी हार के बाद ममता बनर्जी मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने भाजपा और चुनाव आयोग पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि “हम चुनाव हारे नहीं है, हमें हराया गया है।” उन्होंने ये भी कहा कि हमने किसी को भी परेशान नहीं किया, लेकिन भाजपा पिछले तीन दिनों से हमारे कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही है। ममता ने आखिरी में जाते-जाते कहा कि “मैं हारी नहीं हूं, इसलिए मैं राजभवन नहीं जाउंगी। मैं इस्तीफा नहीं दूंगी।’ “हमारी लड़ाई बीजेपी से नहीं, बल्कि चुनाव…

West Bengal Assembly Election Results: पश्चिम बंगाल में TMC को मिली करारी हार के बाद ममता बनर्जी मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने भाजपा और चुनाव आयोग पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि “हम चुनाव हारे नहीं है, हमें हराया गया है।” उन्होंने ये भी कहा कि हमने किसी को भी परेशान नहीं किया, लेकिन भाजपा पिछले तीन दिनों से हमारे कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही है। ममता ने आखिरी में जाते-जाते कहा कि “मैं हारी नहीं हूं, इसलिए मैं राजभवन नहीं जाउंगी। मैं इस्तीफा नहीं दूंगी।’

“हमारी लड़ाई बीजेपी से नहीं, बल्कि चुनाव आयोग से थी”

ममता बनर्जी ने बीजेपी पर 100 सीटें चुराने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग पर भी कई गंभीर आरोप लगाए। ममता बनर्जी ने ये भी आरोप लगाया कि जब वह काउंटिंग सेंटर पहुंची, तो उनके साथ वहां मारपीट हुई। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई बीजेपी से नहीं, बल्कि चुनाव आयोग से थी।

ममता बनर्जी ने बीजेपी पर लगाए आरोप

ममता बनर्जी ने कहा कि अगर बीजेपी ने निष्पक्ष तरीके से चुनाव जीत हासिल की होती, तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं होती। लेकिन उनका आरोप है कि उनकी पार्टी हारी नहीं है, बल्कि बीजेपी ने यह जीत ‘चुरा’ ली है। उन्होंने दावा किया कि SIR के जरिए 90 लाख नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए थे। जब उनकी पार्टी कोर्ट पहुंची, तो 32 लाख नाम फिर से जोड़े गए। इसके बाद भी करीब 7 लाख नाम और जोड़े गए, जिनके बारे में किसी को स्पष्ट जानकारी नहीं है कि वे कैसे शामिल हुए।

इस्तीफा देने का कोई सवाल ही नहीं उठता- ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने इस्तीफे को लेकर साफ कहा कि उनका इस्तीफा देने का कोई सवाल ही नहीं उठता, क्योंकि उनकी नजर में उनकी पार्टी चुनाव हारी नहीं है। राजभवन जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे नैतिक रूप से जीत हासिल कर चुकी हैं और इस्तीफा देने नहीं जाएंगी। उन्होंने बताया कि पार्टी नेताओं के साथ आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। साथ ही, उन्होंने कहा कि अब वे बीजेपी के कथित अत्याचारों को और सहन नहीं करेंगी और सड़कों पर आंदोलन करेंगी। ममता ने यह भी आरोप लगाया कि उनका मुकाबला बीजेपी से नहीं, बल्कि चुनाव आयोग से था, जिसने बीजेपी के पक्ष में काम किया।

Also Read: ‘पर्ची वाले बाबा’ का जलवा! हिमंता ने रिजल्ट से पहले ही लिख दिया था रिजल्ट, Assam में NDA की शानदार जीत

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।