‘पर्ची वाले बाबा’ का जलवा! हिमंता ने रिजल्ट से पहले ही लिख दिया था रिजल्ट, Assam में NDA की शानदार जीत

Summary :

Himanta Biswa Sarma Parchi Prediction: असम विधानसभा चुनाव में NDA ने शानदार प्रदर्शन करते 126 में से 102 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया। इस जीत के साथ राज्य में NDA लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। इस जीत के बीच सोशल मीडिया पर हिमंता बिस्वा सरमा की एक ‘पर्ची’ खूब वायरल हो रही है। वोटिंग ख़त्म होने के बाद उन्होंने एक पर्ची पर संभावित नतीजे लिख लिए थे। अब जब रिजल्ट आया, तो उनकी भविष्यवाणी लगभग सच निकली। बस इसी से सोशल मीडिया को मसाला मिल गया और लोगों ने उन्हें ‘पर्ची वाला बाबा’ कह दिया। Himanta…

Himanta Biswa Sarma Parchi Prediction: असम विधानसभा चुनाव में NDA ने शानदार प्रदर्शन करते 126 में से 102 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया। इस जीत के साथ राज्य में NDA लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। इस जीत के बीच सोशल मीडिया पर हिमंता बिस्वा सरमा की एक ‘पर्ची’ खूब वायरल हो रही है। वोटिंग ख़त्म होने के बाद उन्होंने एक पर्ची पर संभावित नतीजे लिख लिए थे। अब जब रिजल्ट आया, तो उनकी भविष्यवाणी लगभग सच निकली। बस इसी से सोशल मीडिया को मसाला मिल गया और लोगों ने उन्हें ‘पर्ची वाला बाबा’ कह दिया।

Himanta Biswa Sarma Parchi Prediction: हिमंता की भविष्यवाणी वाली पर्ची वायरल

खुद हिमंता बिस्वा सरमा ने X पर पोस्ट करते हुए कहा कि 9 अप्रैल को असम में मतदान खत्म होने के बाद, उन्होंने एक कागज पर अपने अनुमान लिखे थे। करीब एक महीने बाद जब नतीजे आए, तो पार्टी ने उनके बेस्ट’ अनुमान से भी एक सीट ज्यादा जीत ली। इस पोस्ट के वायरल होने के बाद जो हुआ, उसने इस जीत को और ज्यादा दिलचस्प बना दिया। लोगों ने मजाकिया अंदाज़ में उनकी भविष्यवाणी को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दी।

इस पर्ची में हिमंता ने ‘बेस्ट’ के लिए 101 सीटें, ‘बेटर’ के लिए 90+ सीटें और ‘वर्स्ट’ के लिए 88+ सीटें लिखी थीं। इसमें खास बात ये है कि चुनाव परिणाम उनके अनुमान के बहुत करीब पहुंचा है, जिससे उनकी भविष्यवाणी वायरल हो गई।

Congress Seats in West Bengal Elections: असम में कांग्रेस ने जीतीं 19 सीटें

इस चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका लगा है। कांग्रेस ने असम में सिर्फ 19 सीटें जीतीं, बदरुद्दीन अजमल की पार्टी एआईयूडीएफ और अखिल गोगोई की रायजोर दल को 2-2 सीटें मिलीं। तृणमूल कांग्रेस को सिर्फ 1 सीट पर जीत मिली।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई भी चुनाव हार गए। वे जोरहाट सीट पर बीजेपी के हितेंद्रनाथ गोस्वामी से 23,181 वोटों अंतर से हार गए। खास बात यह है कि गौरव गोगोई तीन बार सांसद रह चुके हैं और उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में इसी सीट से जीत हासिल की थी।

Also Read: पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री चुनने के लिए पर्यवेक्षक बनाए गए Amit Shah, असम की जिम्मेदारी संभालेंगे JP Nadda

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।