पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री चुनने के लिए पर्यवेक्षक बनाए गए Amit Shah, असम की जिम्मेदारी संभालेंगे JP Nadda

Summary :

Amit Shah West Bengal Observer: पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने अभूतपूर्व जीत दर्ज की है। इसके बाद नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। इस बीच खबर आ रही है कि बंगाल में बीजेपी का पहला मुख्यमंत्री बनाने की जिम्मेदारी, पार्टी के ‘चाणक्य’ अमित शाह को सौंपी है। इस फैसले से बीजेपी की स्थिति और मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं असम में जेपी नड्डा को पर्यवेक्षक बनाया गया है। Amit Shah West Bengal Observer: बंगाल की जिम्मेदारी अमित शाह के कंधो पर पश्चिम बंगाल में पार्टी विधायक दल के…

Amit Shah West Bengal Observer: पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने अभूतपूर्व जीत दर्ज की है। इसके बाद नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। इस बीच खबर आ रही है कि बंगाल में बीजेपी का पहला मुख्यमंत्री बनाने की जिम्मेदारी, पार्टी के ‘चाणक्य’ अमित शाह को सौंपी है। इस फैसले से बीजेपी की स्थिति और मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं असम में जेपी नड्डा को पर्यवेक्षक बनाया गया है।

Amit Shah West Bengal Observer: बंगाल की जिम्मेदारी अमित शाह के कंधो पर

पश्चिम बंगाल में पार्टी विधायक दल के नेता चुनने की जिम्मेदारी केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को दी गई है। इसके अलावा ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी को सह-पर्यवेक्षक बनाया गया है। दोनों नेता राज्य के नवनिर्वाचित विधायकों और नेतृत्व से मुलाकात करेंगे, जिसके बाद मुख्यमंत्री और कैबिनेट के नामों पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

असम में जेपी नड्डा पर्यवेक्षक नियुक्त

बीजेपी ने बंगाल के साथ असम में भी अपनी पकड़ मजबूत की। पार्टी ने असम में जेपी नड्डा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। उनकी टीम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शामिल हैं, जिन्हें पार्टी ने सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इनकी मुख्य भूमिका राज्य में पार्टी के कामकाज को संभालना और आगे के राजनीतिक फैसलों की निगरानी करना होगी।

Bengal Oath Ceremony: बंगाल में 9 मई को होगा शपथग्रहण

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य सरकार के शपथ ग्रहण के बारे में जानकरी देते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल (सोमवार) को ही स्पष्ट कर दिया था कि 9 मई को शपथ ग्रहण होगा, 9 मई को रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती है। पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को ही होगा।

बीजेपी ने बंपर जीत हासिल की

आपको बता दें कि बीजेपी ने बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में जोरदार प्रदर्शन करते हुए दो तिहाई से ज्यादा बहुमत हासिल किया। बीजेपी ने बंगाल में 206 सीटें जीत कर इतिहास रच दिया है, वहीं सत्तारूढ़ टीएमसी 80 सीटों पर सिमटकर रह गई। ऐसे में अमित शाह को बंगाल का पर्यवेक्षक बनाए जाने को लेकर पार्टी के अंदर संगठनात्मक मजबूती और सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है।

Also Read: बंगाल में सियासी हलचल तेज, 10 मई से पहले शपथ लेगी नई BJP सरकार, कौन बनेगा मुख्यमंत्री?

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।