थकान, तनाव और तंगी! कहीं वजह Negative Energy तो नहीं? जानें इसे दूर करने के 9 Vastu Tricks

Summary :

Negative Energy in Room Vastu: अगर आपको घर में कदम रखते ही भारीपन महसूस होता है, बिना वजह थकान लगती है या मन उदास रहने लगता है, तो यह नकारात्मक ऊर्जा का संकेत हो सकता है। यह बुरी ऊर्जा न केवल आपके मन को परेशान करती है, बल्कि आपको शारीरिक रूप से बीमार और सुस्त भी बना सकती है। दरअसल, हमारी कुछ गलत आदतें घर में इस नेगेटिविटी को बुलाती हैं, जिससे परिवार के सदस्यों की तरक्की रुक जाती है, काम में बाधाएं आती हैं और घर में कलह-क्लेश व पैसों की तंगी होने लगती है। जब घर का माहौल…

Negative Energy in Room Vastu: अगर आपको घर में कदम रखते ही भारीपन महसूस होता है, बिना वजह थकान लगती है या मन उदास रहने लगता है, तो यह नकारात्मक ऊर्जा का संकेत हो सकता है। यह बुरी ऊर्जा न केवल आपके मन को परेशान करती है, बल्कि आपको शारीरिक रूप से बीमार और सुस्त भी बना सकती है।

दरअसल, हमारी कुछ गलत आदतें घर में इस नेगेटिविटी को बुलाती हैं, जिससे परिवार के सदस्यों की तरक्की रुक जाती है, काम में बाधाएं आती हैं और घर में कलह-क्लेश व पैसों की तंगी होने लगती है। जब घर का माहौल कड़वाहट से भर जाता है, तो इंसान हर समय निराश महसूस करता है। ऐसे में सवाल उठता है कि Ghar me Negative Feel Kyu Aata Hai, इसके कई कारण हो सकते हैं। इसीलिए वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की ऊर्जा को शुद्ध करना बहुत जरूरी है। आइए इस लेख में जानें कि Negative Energy in Room Kaise Dur Kare।

घर में नकारात्मक ऊर्जा आने के मुख्य कारण

  • खराब सामान: बंद घड़ियां, टूटे हुए शीशे या सूखे हुए पौधे घर में निराशा और दुर्भाग्य लाते हैं।
  • वास्तु दोष: अगर घर का नक्शा सही नहीं है या मुख्य दरवाजा गलत दिशा में है, तो भी नेगेटिविटी बढ़ती है।
  • हवा और रोशनी की कमी: जिन कमरों में अंधेरा रहता है और ताजी हवा नहीं आती, वहां नकारात्मकता जल्दी घर बना लेती है।
  • कबाड़ और गंदगी: घर में फालतू सामान जमा करने या सफाई न रखने से अच्छी ऊर्जा का रास्ता रुक जाता है, जिससे तनाव पैदा होता है।
  • घर का माहौल: चिल्लाकर बात करना, रोज झगड़े होना या हमेशा दुख भरी बातें करने से घर की दीवारों में वैसी ही उदास ऊर्जा बस जाती है।

Negative Energy in Room Vastu: घर की नकारात्मकता दूर करने के असरदार उपाय

1. पूजा-पाठ करें

Negative Energy in Room Vastu
Negative Energy in Room Vastu (Source: Social Media)

घर में रोज सुबह-शाम पूजा करते समय धूप, कपूर और शुद्ध देसी घी का दीपक जलाएं। कपूर की खुशबू और दीपक की लौ से घर की हवा शुद्ध होती है और भगवान की कृपा से सुख-समृद्धि आती है।

2. मंत्रों की शक्ति

मंत्रों की आवाज में बहुत शक्ति होती है। अगर आपको घर में भारीपन लगे, तो रोज सुबह अपने इष्ट देव के मंत्रों का जाप करें। अगर आप खुद जाप नहीं कर सकते, तो फोन या म्यूजिक सिस्टम पर धीमी आवाज में मंत्र या भजन चला दें। इससे पूरे घर का वातावरण शुद्ध हो जाएगा।

3. धार्मिक पाठ का आयोजन

नकारात्मकता को जड़ से खत्म करने के लिए समय-समय पर घर में हवन करवाएं। इसके अलावा हनुमान चालीसा, सुंदरकांड या रामचरितमानस का पाठ करने से घर की बुरी शक्तियां भाग जाती हैं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

4. मुख्य द्वार को सजाएं

Negative Energy in Room Vastu
Negative Energy in Room Vastu (Source: Social Media)

घर का मुख्य दरवाजा वह स्थान है जहां से खुशियां प्रवेश करती हैं। दरवाजे पर हल्दी वाले जल का छिड़काव करें और इसे शुभ चिह्नों से सजाएं। इससे बाहर की बुरी ऊर्जा घर के अंदर नहीं आ पाती।

5. नियमित सफाई और कबाड़ का निपटारा

हर शनिवार और अमावस्या को घर की गहराई से सफाई करें। जो भी सामान टूट गया है या इस्तेमाल में नहीं आ रहा, उसे तुरंत घर से बाहर निकाल दें। घर जितना साफ और खाली रहेगा, लक्ष्मी जी का वास उतना ही अधिक होगा।

6. ताजी हवा और सूरज की रोशनी

वास्तु के अनुसार, सुबह के समय घर की खिड़कियां और दरवाजे जरूर खोलें। सूरज की किरणें और ताजी हवा प्राकृतिक रूप से नकारात्मकता को खत्म करती हैं। बंद और घुटन भरे कमरों में बीमारियां और उदासी ज्यादा रहती है।

7. जूते-चप्पलों को सही से रखें

Negative Energy in Room Vastu
Negative Energy in Room Vastu (Source: Social Media)

बाहर की धूल और गंदगी के साथ नकारात्मक ऊर्जा भी जूतों के जरिए आती है। कभी भी घर की दहलीज पर जूते न उतारें और न ही उन्हें इधर-उधर बिखेर कर रखें। जूतों को हमेशा एक बंद रैक में व्यवस्थित तरीके से रखें।

8. नमक के पानी का पोंछा लगाएं

नमक में बुरी ऊर्जा को सोखने की अद्भुत शक्ति होती है। सप्ताह में कम से कम एक बार (खासकर शनिवार को) पानी में समुद्री नमक मिलाकर पोंछा लगाएं। यह उपाय घर की शांति के लिए बहुत चमत्कारी माना जाता है।

9. टूटी-फूटी चीजों को हटाएं

अक्सर लोग पुरानी या टूटी चीजों को भी संभाल कर रखते हैं। लेकिन वास्तु कहता है कि टूटे बर्तन, बंद घड़ी या दरकते हुए शीशे मानसिक तनाव बढ़ाते हैं। या तो इन्हें तुरंत ठीक करवाएं या फिर घर से निकाल दें।
इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।