‘मैं 15 दिन तक संभालूंगा मोर्चा…’, बंगाल दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने CM ममता को दी खुली चुनौती

West Bengal Assembly Elections 2026

West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई है। इस बार मैन मुकाबला मुख्य रूप से सत्तारूढ़ टीएमसी और भारतीय जनता पार्टी के बीच है। दोनों ही दल पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतर चुके हैं और एक-दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah हाल ही में नंदीग्राम पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा नेता Suvendu Adhikari के नामांकन के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

इस मौके पर उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वह अगले 15 दिनों तक पश्चिम बंगाल में ही रहकर चुनावी रणनीति को मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि वह खासतौर पर शुभेंदु अधिकारी के समर्थन में यहां आए हैं और उनकी जीत राज्य में बदलाव की शुरुआत साबित होगी।

West Bengal Assembly Elections 2026: ममता बनर्जी पर तीखा हमला

अमित शाह ने मुख्यमंत्री Mamata Banerjee पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि पिछली बार नंदीग्राम में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था और इस बार वे सिर्फ एक सीट ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य में सत्ता खो देंगी। उन्होंने दावा किया कि नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी का नामांकन टीएमसी के कमजोर होने का संकेत है और जनता इस बार फिर से बदलाव के पक्ष में मतदान करेगी।

पूरे बंगाल में बदलाव की मांग का दावा

गृह मंत्री ने अपने भाषण में कहा कि उन्होंने पूरे पश्चिम बंगाल का दौरा किया है और हर जगह लोगों में बदलाव की भावना दिखाई दे रही है। उनके मुताबिक, जनता अब मौजूदा सरकार से निराश हो चुकी है और उसे हटाने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि जहां भी वे गए, लोगों की एक ही आवाज थी कि अब सरकार को विदा करने का समय आ गया है।

कानून-व्यवस्था और बेरोजगारी पर उठाए सवाल

अमित शाह ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में लगातार हो रही हिंसक घटनाएं और बम धमाके सुरक्षा व्यवस्था की कमजोर स्थिति को दर्शाते हैं। इसके साथ ही उन्होंने बेरोजगारी को भी बड़ा मुद्दा बताया और कहा कि युवा वर्ग रोजगार के अभाव में परेशान है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार और अवैध वसूली की समस्याएं आम हो गई हैं।

घुसपैठ को लेकर लगाए गंभीर आरोप

गृह मंत्री ने यह भी कहा कि राज्य में घुसपैठ एक गंभीर समस्या बन गई है और इससे जनसंख्या संतुलन पर असर पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार इस मुद्दे पर सख्त कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने जनता को आश्वासन दिया कि यदि भाजपा को सत्ता मिलती है, तो राज्य में विकास को प्राथमिकता दी जाएगी, रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएंगे और कानून-व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा।

चुनावी मुकाबले में बढ़ती गर्माहट

जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, पश्चिम बंगाल में राजनीतिक बयानबाजी और तेज होती जा रही है। टीएमसी और भाजपा के बीच सीधी टक्कर ने चुनाव को बेहद दिलचस्प बना दिया है। आने वाले दिनों में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि जनता किसे अपना समर्थन देती है और राज्य की सत्ता किसके हाथ में जाती है।

यह भी पढ़ें: बंगाल के मालदा में 7 न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाए जाने पर सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी, कहा- ‘अधिकारियों का मनोबल गिराने की चाल’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।