WhatsApp iPhone New Feature: WhatsApp में अब 1 नहीं कई अकाउंट होंगे लॉगिन, यूजर्स के लिए जल्द आएगा फीचर, जानें खासियत

Summary :

WhatsApp iPhone New Feature:  WhatsApp अपने यूजर्स के लिए कई नए अपडेट लेकर आता है जिससे इस APP को चलाने में बेहतर अनुभव मिलता है। अब कंपनी नए अपडेट को यूजर्स के लिए ला रही है जिसमें एक ही डिवाइस पर 2 अकाउंट को लॉगिन कर सकते है और यूज कर सकते है। यह फीचर INSTAGRAM जैसा ही जुड़ा हुआ है इस ऐप पर भी एक से अधिक ID से लॉगिन कर सकते है। विस्तार से जानते है कि यह फीचर कब होगा ल़ॉन्च और कैसे एक ही डिवाइस में 2 अकाउंट को लॉगिन करें। WhatsApp iPhone New Feature INSTAGRAM…

WhatsApp iPhone New Feature:  WhatsApp अपने यूजर्स के लिए कई नए अपडेट लेकर आता है जिससे इस APP को चलाने में बेहतर अनुभव मिलता है। अब कंपनी नए अपडेट को यूजर्स के लिए ला रही है जिसमें एक ही डिवाइस पर 2 अकाउंट को लॉगिन कर सकते है और यूज कर सकते है। यह फीचर INSTAGRAM जैसा ही जुड़ा हुआ है इस ऐप पर भी एक से अधिक ID से लॉगिन कर सकते है। विस्तार से जानते है कि यह फीचर कब होगा ल़ॉन्च और कैसे एक ही डिवाइस में 2 अकाउंट को लॉगिन करें।

WhatsApp iPhone New Feature

WhatsApp iPhone New Feature
WhatsApp iPhone New Feature (source: social media)

INSTAGRAM और FB में पहले से ही एक से अधिक ID से लॉगिन कर सकते है। अब WhatsApp में भी जल्द ही यह फीचर आने वाला है। बता दें कि WhatsApp में अकाउंट सेक्शन जोड़ा जाएगा, इसपर क्लिक करके 2 अकाउंट को लॉगिन कर सकते है और एक साथ दोनों अकांउट को यूज कर सकते है। लॉगिन करने के बाद दूसरे अकाउंट्स की चैटिंग और सेटिंग प्राइमरी डिवाइस पर शो हो जाएगी।

WhatsApp Latest Feature

दो अकांउट्स लॉगिन होने के बाद यूजर्स के मन में अब यह सवाल उठ रहा होगा कि दोनों अकांउट की नोटिफिकेशन, चैट मिक्स ना हो जाए या किसी भी प्रकार का कन्फ्यूंजन ना रहे। इस परेशानी को दूर करने के लिए इस फीचर में दोनों अकांउट्स के अलग अलग लेबल होंगे जिससे किसी भी अकांउट्स की नोटिफिकेशन, चैट के बारे में आसानी से पता चल जाएगा।

WhatsApp Multiple Accounts

WhatsApp Multiple Accounts
WhatsApp Multiple Accounts (source: social media)

कंपनी ने अभी इस फीचर की आधिकारिक घोषण नहीं की लेकिन अभी टेस्टिंग जारी है जिससे जल्द ही यह फीचर लॉन्च होने की उम्मीद है। बता दें कि टेस्टिंग पूरी होने के बाद इसे लॉन्च किया जा सकता है और बदलाव भी किया जा सकता है।

ALSO READ:  Oppo Find X9 VS Vivo X300: स्मार्टफोन से ऐसी फोटोग्राफी DSLR भी होगा फेल, कीमत और फीचर ने बाजार में उड़ाया गर्दा

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।