Who is Cole Allen : इस समय पूरी दुनिया डोनाल्ड ट्रम्प पर हमले की कोशिश को लेकर चकित है. इतने मजबूत सेक्योरिटी सिस्टम के बावजूद इस तरह हमले की कोशिश करना अपने आप में बड़ी योजना से जुड़ा है. मगर हम आपको बताएंगे उस हमलावर के बारे में जिसने इस हमले को अंजाम दिया. उसका नाम है कोल एलेन.
हमलावर की पहचान कोल एलेन के रूप में हुई है जिसकी उम्र 31 साल है. वह कैलिफ़ोर्निया के टॉरेंस का रहने वाला एक कंप्यूटर साइंटिस्ट है, जिसने फर्स्ट-पर्सन शूटर गेम डिज़ाइन करने से लेकर खुद एक कथित शूटर बनने तक का सफर तय किया.
कौन है कोल एलेन
फॉक्स न्यूज़ के अनुसार, एलेन के लिंकडिन प्रोफाइल में मिली जानकारी के अनुसार एलेन का जीवन और करियर एक सफल कंप्यूटर वैज्ञानिक, इंजीनियर और स्वतंत्र गेम डेवलपर के रूप में रहा है. उसने “फर्स्ट लॉ” नाम का एक शूटर रोल-प्लेइंग गेम भी बनाया था.
अपने ऑनलाइन प्रोफाइल के मुताबिक, सितंबर 2013 में उसने कैलिफ़ोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (कैलटेक) बड़े इंस्टिट्यूट से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीएस करने के लिए दाखिला लिया और 2017 में ग्रेजुएशन किया. इस जानकारी को लेकर कैलटेक ने फॉक्स न्यूज डिजिटल को पुष्टि की कि कोल एलेन नाम का एक छात्र 2017 में इस संस्थान से ग्रेजुएट हुआ था.
पढ़ा लिखा है हमलावर
2014 की गर्मियों में, उसने लिखा कि उसे नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी में समर अंडरग्रेजुएट रिसर्च स्टूडेंट फेलो के रूप में एक और कम्पीट करने का अवसर मिला, जहां उसने Astrophysics से जुड़े शोध में योगदान देने की बात कही.
उसी गर्मी में, उसके प्रोफाइल के अनुसार, उसने “फर्स्ट लॉ” नाम का एक फिजिक्स-आधारित रोल-प्लेइंग शूटर गेम बनाया, जो 2D space combat पर आधारित था. इसके बाद, उसने “बोहरडम” नाम का एक मुश्किल सा 2-डी फिजिक्स-आधारित वीडियो गेम बनाया.
कंप्यूटर साइंस से एमएस
वहीं, मार्च 2020 से उसने C2 एजुकेशन नाम की एक ट्यूटरिंग कंपनी में काम शुरू किया. बाद में 2022 में उसने कैलिफ़ोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी, डोमिंगुएज़ हिल्स में कंप्यूटर साइंस में एमएस करने के लिए दाखिला लिया और मई 2025 में अपनी डिग्री पूरी की. विश्वविद्यालय ने भी पुष्टि की कि इसी नाम के एक व्यक्ति ने उस वर्ष मास्टर डिग्री हासिल की.
फॉक्स न्यूज़ ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि फेडरल इलेक्शन कमीशन के रिकॉर्ड के अनुसार, एलेन ने 2024 के इलेक्शन के समय कमला हैरिस को 25 डॉलर का दान दिया था.
यह भी पढ़ें – राष्ट्रपति पद ‘खतरनाक पेशा’ पर हिंसा से नहीं डरेंगे, व्हाइट हाउस के पास फायरिंग के बाद बोले ट्रंप






















