आखिर पड़ोसियों के लिए क्यों सिरदर्द बने टेक्नोलॉजी किंग एलन मस्क? जानें पूरा विवाद

Summary :

टेक्नोलॉजी किंग मस्क से क्यों नाराज हैं उनके पड़ोसी?

एलन मस्क के टेक्सास में शिफ्ट होने पर स्थानीय निवासियों ने सुरक्षा उपायों के कारण विरोध जताया। मस्क की टीम ने 16 फीट ऊंची बाड़ लगाई, जो नियमों के खिलाफ थी। सुरक्षा गार्ड और सीसीटीवी ने तनाव बढ़ाया। ज़ोनिंग कमीशन ने अनुमति खारिज कर दी। मस्क का निवास विवादों का केंद्र बन गया।

Elon Musk Controversy: टेस्ला और स्पेसX के मालिक एलन मस्क को टेक्नोलॉजी की दुनिया का किंग माना जाता है. लेकिन जब वे अमेरिका के टेक्सास राज्य के वेस्ट लेक हिल्स इलाके में रहने पहुंचे, तो वहां के स्थानीय निवासियों के लिए ये कोई सौभाग्य की बात नहीं, बल्कि परेशानी का सबब बन गया.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मस्क के वहां शिफ्ट होते ही उनकी टीम ने घर के चारों ओर 16 फीट ऊंची जालीदार बाड़ लगवा दी, जबकि स्थानीय नियमों के अनुसार 6 फीट से ज्यादा ऊंची बाड़ की इजाज़त नहीं है. इसके बाद मेटल गेट, सड़क किनारे खड़ी गाड़ियां, चौबीसों घंटे सुरक्षा गार्ड, और हर कोने में लगे सीसीटीवी कैमरे ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया है.

स्थानीय प्रशासन ने खारिज की मांग

इस दौरान जब मस्क की टीम ने इन निर्माणों के लिए बाद में अनुमति लेने की कोशिश की, तो ज़ोनिंग कमीशन ने इसे सिरे से खारिज कर दिया. एक अधिकारी ने टिप्पणी की, ‘अगर एलन मस्क को छूट दी गई, तो फिर सभी लोग नियमों को ताक पर रख देंगे.’

स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल

मस्क का निवास एक ढलान पर है, जिससे उनकी टीम सुरक्षा को बड़ी चुनौती मानती है. उनका कहना है कि ये उपाय जरूरी हैं. लेकिन पड़ोसियों की शिकायत है कि मस्क और उनकी टीम ने कभी खुद को ठीक से परिचित भी नहीं कराया.

मस्क के न होने पर माहौल शांत रहता है, लेकिन जैसे ही वे आते हैं, पूरा इलाका जैसे हाई अलर्ट पर आ जाता है. एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा, ‘अगर सुरक्षा इतनी ही जरूरी थी, तो शायद ये जगह रहने के लिए उपयुक्त नहीं थी.’

व्यक्ति के लिए वरदान साबित हुआ ChatGPT, इस तरह कमा डाले 2 लाख रुपए

ड्रोन, कैमरे और आरोपों की बौछार

तनाव तब और बढ़ गया जब एक पड़ोसी हेमर ने मस्क के घर के ऊपर ड्रोन उड़ाना शुरू कर दिया. जवाब में मस्क की टीम ने पुलिस में शिकायत दी कि हेमर एक बार नग्न अवस्था में दिखाई दिए. हेमर का जवाब था कि वे अपने घर में थे और काले अंडरवियर पहने हुए थे.

उन्होंने आरोप लगाया कि मस्क के कैमरे ने उस वक्त उन्हें रिकॉर्ड किया जब वे अपने कुत्ते को टहला रहे थे और पेशाब करने के लिए रुके थे. ऐसे में अब पूरे विवाद का निपटारा वेस्ट लेक हिल्स की प्लानिंग काउंसिल करेगी. देखना दिलचस्प होगा कि नियमों और प्रभावशाली व्यक्तित्वों के बीच यह मामला क्या मोड़ लेता है.

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।