Shocking Murder ! अमरोहा में पत्नी ने प्रेमी संग की पति की हत्या, चाय में डाली बेहोशी की गोली और रेत डाला गला

Wife Killed Husband in Amroha

Wife Killed Husband in Amroha: कहते हैं पति पत्नी का रिश्ता विश्वास की डोर पर टिका है, मगर क्या हो जब डोर ही कच्ची हो, जिसमें एक दगा दे जाए और दूसरे को इस दगा के चलते मौत मिल जाए। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से इसी दगे और मौत की खबर आई है जहां एक महिला ने अपने देवर से चल रहे प्रेम संबंध के चलते अपने ही पति की हत्या की साजिश रच दी।

पुलिस पूछताछ में आरोपी पत्नी ने स्वीकार किया कि उसका अपने देवर के साथ संबंध था और जब इस बात की जानकारी पति को हो गई तो उसने विरोध किया। इसी विवाद के बाद महिला ने पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

Wife Killed Husband in Amroha: सोते समय की गई बेरहमी से हत्या

घटना हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के पिपलोती कला गांव की है। बीती 28 मार्च की रात गांव निवासी मेराज की उस समय हत्या कर दी गई, जब वह अपने घर में सो रहा था। हमलावरों ने पहले मेराज को काबू में किया, उसके हाथ-पैर बांध दिए और फिर धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। इस वारदात के सामने आने के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

बता दें, घटना की जानकारी मिलने के बाद अमरोहा के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में ही पुलिस को मामले में कई शक आधारित बातें देखने को मिल रही थीं। जिसके बाद पुलिस जांच के दौरान कुछ ही घंटों में पूरे मामले का खुलासा हो गया। जांच में मृतक की पत्नी रुशी की भूमिका सामने आई।

Amroha Murder Case: पूछताछ में पत्नी ने कबूला जुर्म

Amroha Murder Case
Amroha Murder Case (Source: Social Media)

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के अनुसार मेराज की हत्या की सूचना उसके पिता ने पुलिस को दी थी। सूचना मिलने पर थाना पुलिस के साथ वह स्वयं भी मौके पर पहुंचे थे। जांच के दौरान पुलिस को यह बात खटक रही थी कि जब मेराज की हत्या की गई, उस समय उसकी पत्नी रुशी भी पास की चारपाई पर सो रही थी, लेकिन उसे किसी तरह की आवाज या हलचल का पता नहीं चला।

पुलिस ने जब इस बारे में उससे सवाल पूछे तो वह उलझने लगी। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने घटना की मनगढ़ंत कहानी बतानी शुरू की और पुलिस को घुमाने की कोशिश की, पर आखिरकार अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

Uttar Pradesh Crime News: इस तरह रची गई थी हत्या की साजिश

पूछताछ में रुशी ने बताया कि उसका छोटी बहन के देवर फरमान के साथ पिछले चार-पांच साल से प्रेम संबंध था। इस बात की जानकारी जब उसके पति मेराज को हुई तो उसने दोनों के इस रिश्ते का विरोध किया। इसके बाद से ही उसने पति की हत्या की योजना बनानी शुरू कर दी।

योजना के तहत घटना वाली रात मेराज को चाय में नींद की गोलियां मिलाकर पिला दी गईं। जब वह गहरी नींद में चला गया तो रुशी ने अपने प्रेमी फरमान और उसके दोस्त अदनान को घर बुला लिया। दोनों ने बेसुध पड़े मेराज के हाथ-पैर बांध दिए और फिर धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया।

हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की, जिसके बाद इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हो सका।

यह भी पढ़ेंकौशांबी में रिश्तों का ‘खूनी’ अंत… जमीन के लिए दो बेटों और मां ने मिलकर पिता को कुल्हाड़ी से काटा, तीनों आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।