कौशांबी में रिश्तों का ‘खूनी’ अंत… जमीन के लिए दो बेटों और मां ने मिलकर पिता को कुल्हाड़ी से काटा, तीनों आरोपी गिरफ्तार

Summary :

Son Kills Father Over Property: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से ऐसा मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। महेवाघाट थाना क्षेत्र के अजरौली गांव में शादी के लिए जमीन न मिलने से नाराज दो बेटों ने मां के साथ मिलकर पिता को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बेटे और मां मोके से फरार हो गए। लेकिन पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही वारदात का खुलासा करते हुए तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। Son Kills Father Over Property: पत्नी और बेटों…

Son Kills Father Over Property: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से ऐसा मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। महेवाघाट थाना क्षेत्र के अजरौली गांव में शादी के लिए जमीन न मिलने से नाराज दो बेटों ने मां के साथ मिलकर पिता को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बेटे और मां मोके से फरार हो गए। लेकिन पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही वारदात का खुलासा करते हुए तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Son Kills Father Over Property: पत्नी और बेटों ने कुल्हाड़ी से काटा

Son Kills Father Over Property
Son Kills Father Over Property (Source: Social Media)

यह खौफनाक घटना 28 मार्च की बताई जा रही है। महेवाघाट थाना क्षेत्र के अजरौली गांव के रहने वाले नाथन सरोज (60) की उनके दो बेटे लवलेश, झुरई और पत्नी कलुटिया ने मिलकर कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। एसपी राजेश कुमार ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम गठित की। घटना के 24 घंटे के अंदर ही आरोपी बेटा लवलेश, झुरई और पत्नी कलुटिया को लौगावा नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया।

क्या थी वजह?

पूछताछ में सामने आया कि मृतक नथन सरोज की दो पत्नियां थीं। पहली पत्नी कलुटिया के दो बेटे लवलेश व झुरई थे, जबकि दूसरी पत्नी सावित्री थी। करीब तीन-चार साल पहले मृतक ने सवा बीघा जमीन अपनी दूसरी पत्नी सावित्री के नाम कर दी थी, जिससे पहली पत्नी नाराज थी। बाकि बची हुई ढाई बीघा जमीन भी नथन सावित्री के नाम करना चाहता था। इस विवाद की वजह से पहली पत्नी और दो बेटों ने मिलकर नथन सरोज की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी।

Son Kills Father Over Property: पिता के जमीन न देने से नाराज था बेटा

Son Kills Father Over Property (1)
Son Kills Father Over Property (Source: Social Media)

पकड़े गए नथन सरोज के बेटे ने बताया कि उसकी उम्र लगभग 30 साल हो गया है और उसके नाम पर कोई जमीन नहीं है। इस वजह से शादी के लिए जो रिश्ते आते थे, वो टूट जाते थे। आरोपी बेटा अपने पिता नाथन सरोज से बार-बार कहता था कि जो जमीन बची है, उसे उसके नाम कर दें। लेकिन वह नहीं कर रहे थे, जिस वजह से गुस्से में आकर उन्होंने पिता की हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें: ‘भगवान पत्नी से पीछा छुड़वा दो…’, पति ने मांगी मन्नत, पूरी होने पर 9KM दंडवत यात्रा कर पंहुचा मंदिर; गाजे-बाजे के साथ मनाया जश्न

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।