Woman Chops Off Her Tongue in Hardoi : उत्तर प्रदेश के हरदोई से हैरतअंगेज मामला सामने आया है, जहां अंधविश्वास के चलते एक महिला ने ऐसी घटना को अंजाम दिया जिसे सुन कर रोंगटे खड़े हो जाएं. दरअसल महिला का पति बीमार था, ठीक होने की मन्नत पूरी होने पर शुक्रवार को एक महिला ने काली मंदिर में अपनी जीभ काट कर चढ़ा दी.
मंदिर में काटी जीभ
इस घटना के बाद मंदिर में अफरातफरी मच गई है वहीं आसपास के इलाके हडकंप मच गया. इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया.
बता दें मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आलू थोक बावन चुंगी की है. जहां राकेश गुप्ता की तबियत ठीक नहीं थी, जिसे लेकर उसकी पत्नी ऊचा गुप्ता ने मन्नत मांगी थी कि अगर उसका पति ठीक हो जाए, इस चलते वह जीभ काट देगी.
विधि-विधान से की पूजा
इस मामले में वह आज शुक्रवार सुबह हरदोई-सीतापुर मार्ग स्थित महोलिया शिवपार गांव के काली मंदिर पहुंची. उन्होंने विधि विधान से पूजा पाठ किया और फिर अचानक धारधार हथियार से अपनी जीभ काटकर मां काली को अर्पित कर दी.
इस घटना के बड़ा मंदिर में काफी खूब बहने लगा जिसके बाद आसपास मौजूद लोग घबरा गए और मौके पर अच्छी खासी भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया.
पत्नी ने मांगी थी मन्नत
दरअसल, मामला पति के बीमार होने का था, जिस पर पत्नी ने मन्नत मांगी थी. जानकारी के अनुसार महिला के पति को 1 साल पहले पैरालिसिस का अटैक पड़ा था. उस समय पत्नी ने सिद्ध पीठ मां काली देवी से पत्नी के स्वस्थ होने की मन्नत मांगी थी. उसने प्रतिज्ञा ली थी कि अगर पत्नी ठीक हो जाएगा तो वह काली मां को अपनी जीभ अर्पित करेगी.
जानकारी है कि ऊषा के पति की हालत सुधरने लगी थी. वह पहले से ठीक महसूस करने लगा था और उसकी बीमारी में सुधर होने लगा था जिस चलते महिला ने अपनी प्रतिज्ञा पूरी करने के चलते मंदिर में जाकर काली मां के सामने अपनी जीभ काट डाली.
यह भी पढ़ें – ‘मेरी लाश को पापा हाथ न लगाएं, लव यू मम्मी…’, WhatsApp पर आखिरी स्टेटस लगाकर 5वीं मंजिल से कूदा वकील


Download Android App
Download iOS App




