Yamaha MT 15 New Model 2025 Review: जानें क्या है कीमत और फीचर?

Summary :

Yamaha MT 15 New Model 2025 Review: यामाहा ने भारतीय बाजार में कई शानदार दोपहिया वाहन को लॉन्च किया है। इसी दोपहिया वाहन में शामिल MT बाइक का अब नया वर्जन को भारतीय बाजार में पेश कर दिया है। बता दें कि TFT कंट्रोल, नोटिफिकेशन अलर्ट, नए आकर्षक कलर, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और 155cc Liquid-cooled engines दिया गया है। आईए विस्तार से जानते है कि इस बाइक में क्या फीचर को शामिल किया गया है। Yamaha MT 15 Features इस दमदार बाइक को बेस वेरिएंट और DLX वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। बता दें कि इस बाइक के DLX वेरिएंट…

Yamaha MT 15 New Model 2025 Review: यामाहा ने भारतीय बाजार में कई शानदार दोपहिया वाहन को लॉन्च किया है। इसी दोपहिया वाहन में शामिल MT बाइक का अब नया वर्जन को भारतीय बाजार में पेश कर दिया है। बता दें कि TFT कंट्रोल, नोटिफिकेशन अलर्ट, नए आकर्षक कलर, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और 155cc Liquid-cooled engines दिया गया है। आईए विस्तार से जानते है कि इस बाइक में क्या फीचर को शामिल किया गया है।

Yamaha MT 15 Features

इस दमदार बाइक को बेस वेरिएंट और DLX वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। बता दें कि इस बाइक के DLX वेरिएंट में TFT डिस्पले दिया गया है। साथ ही Yamaha Y-Connect App भी दिया गया है जिससे स्मार्टफोन को आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है। इन सभी फीचर के साथ ही पार्किंग की लोकेशन, नोटिफिकेशन अलर्ट, मेंटेनेंस के लिए सुझाव और पेट्रोल की जानकारी की भी सुविधा मिलेगी।

Yamaha MT 15 Engine

इस बाइक में 155cc का Liquid-cooled engines सिंगल सिलेंडर के साथ दिया गया है। यह इंजन 18.4 BHP और 14.1 NM का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। साथ ही स्मूथ क्लच शिफिटिंग के लिए 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। बता दें कि बाइक में 17 इंच के Alloy Wheels और दोनो टायर में डिस्क ब्रेक दिए गए है।

Yamaha MT 15 New Model 2025 Review

Yamaha MT 15 Colours

युवाओं को आकर्षित और सड़क पर शानदार लुक के लिए Yamaha MT बाइक में बोल्ड लुक और तीन आकर्षक कलर दिए गए है। बता दें कि DLX वेरिएंट के लिए Ice Storm और Vivid Violet Metallic कलर का विकल्प दिया गया है और स्टैंडर्ड वेरिएंट के लिए Metallic Silver Cyan कलर का विकल्प दिया गया है।

Yamaha MT 15 Price

Yamaha MT में आकर्षक कलर और बोल्ड लुक के साथ ही कंपनी ने कीमत भी किफायती रखी है बता दें कि Yamaha MT DLX वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 1,80,500 रुपये रखी गई है और स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत 1,69,500 रुपये रखी गई है।

ALSO READ: Mercedes-Benz AMG CLE 53 Kab Hogi Launch? जानें 2 करोड़ की कीमत में क्या मिलेंगे फीचर

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।