‘चलाओ बुलडोजर…’, सीएम योगी को चुनौती दे रहे लखनऊ के दबंग, सर्वे टीम को डूबो-डूबोकर पीटा

Summary :

Yogi Bulldozer Action Lucknow: उत्तर प्रदेश में सीएम योगी के कड़े कानून-प्रशासन के बावजूद लखनऊ में दबंगों की हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि उन्होंने सरकारी अधिकारीयों पर हमला कर दिया। डिजिटल इंडिया के तहत जब सरकारी टीम फसल सर्वे करने गई तो वहां के दबंगों ने उन पर हमला कर दिया। बदमाशों ने पहले लाठी से हमला किया और फिर सर्वे टीम को तालाब को डूबोकर कर मारा। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है कि, जिसे देखकर पता चलता है कि दंबंगों की मंशा अधिकारियों की हत्या करने की थी। Yogi Bulldozer Action Lucknow: चलाओ योगी…

Yogi Bulldozer Action Lucknow: उत्तर प्रदेश में सीएम योगी के कड़े कानून-प्रशासन के बावजूद लखनऊ में दबंगों की हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि उन्होंने सरकारी अधिकारीयों पर हमला कर दिया। डिजिटल इंडिया के तहत जब सरकारी टीम फसल सर्वे करने गई तो वहां के दबंगों ने उन पर हमला कर दिया। बदमाशों ने पहले लाठी से हमला किया और फिर सर्वे टीम को तालाब को डूबोकर कर मारा। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है कि, जिसे देखकर पता चलता है कि दंबंगों की मंशा अधिकारियों की हत्या करने की थी।

Yogi Bulldozer Action Lucknow: चलाओ योगी का बुलडोजर

वीडियो में बदमाश अधिकारी को तालाब में डूबो-डूबोकर मार रहे हैं और अन्य को लाठी-डंडों से मार रहे हैं। इतना ही नहीं सरकारी काम पर कटाक्ष करते हुए वे कह रहे हैं कि ‘चलाओ योगी का बुलडोजर।’ जानकारी के मुताबिक, तहसील सदर में तैनात लेखपाल आनंद श्रीवास्तव अपने सर्वेयर और सहयोगी के साथ ग्राम गजराहर व घेला की सीमा पर डिजिटर फसल का सर्वे करने गए थे। इस दौरान गांव के भूरिया, रेहान और उनके कुछ साथियों ने टीम पर हमला कर दिया।

Yogi Bulldozer Action Lucknow
Yogi Bulldozer Action Lucknow

 UP Bulldozer Politics News: तालाब में डुबाकर मारने का प्रयास

दबंगों ने टीम के जरूरी दस्तावेज फाड़ दिया और उनकी पिटाई की। बदमाशों ने सर्वेयर सौरभ को तालाब में डूबाकर मारने की कोशिश की। सौरभ और लेखपाल दोनों का ही गंभीर चोटें आई हैं। गुंड़ो ने पुलिस को चुनाती देते हुए लगातार कहा कि- चलाओ योगी का बुलडोजर, बुलाओ योगी का बुलडोजर।

Lucknow News Today: डीएसपी का बयान

Lucknow
Lucknow

पुलिस के पहुंचने पर आरोपियों ने भागते हुए फायरिंग शुरू कर दी। एफआईआर में साफ़ तौर पर लिखा है कि ये अपराधी एग्री स्टैक डिजिटल सर्वे जैसे महत्वपूर्ण काम में बाधा डाल रहे हैं, जो सरकार की प्राथमिकता है। डीसीपी उत्तरी क्षेत्र गोपाल चौधरी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी फरार हैं। फरार आरोपियों की तलाश के लिए एक टीम गठित की गई है और छापेमारी जारी है, जल्द ही गिरफ्तारियां की जाएंंगी।

ये भी पढ़ें- ‘उपद्रवियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा…’,गरबा-डांडिया, दशहरे को लेकर CM योगी का सख्त फरमान

Neha Singh