Uttarakhand चार धाम यात्रा 2026 का Schedule जारी, यमुनोत्री से Badrinath तक, यहां देखें कपाट खुलने का सही समय

2026 Char Dham Yatra Guide

2026 Char Dham Yatra Guide: अगर आप भी इस साल 2026 में चार धाम यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो जल्दी तैयारियां शुरू कर दीजिए। खास करके अगर आप चार धाम यात्रा या केवल केदारनाथ या बद्रीनाथ की यात्रा का प्लान कर रहे हैं, तो आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होगा। चार धाम यात्रा पर जानें से पहले आपको इस बात की जानकारी जरूर ले लेनी चाहिए कि सभी धामों के कपाट कब और कैसे खुलेंगे। जिससे आपकी यात्रा बेहद आसान हो जाएगी। उत्तराखंड की चार धाम यात्रा में गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ शामिल हैं। आइए जानते हैं, कब से खुलेंगे केदारनाथ के कपाट।

2026 Char Dham Yatra Guide: कपाट खुलने की तारीख

  • 19 अप्रैल, 2026 यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट खुलेंगे
  • 22 अप्रैल, 2026 केदारनाथ के कपाट खुलेंगे
  • 23 अप्रैल, 2026 बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे

Yamunotri Dham Opening Date: यमुनोत्री धाम कपाट खुलने का समय

चारधाम यात्रा पर जब आप जाते हैं, तो उसका पहला पड़ाव यमुनोत्री धाम पड़ता है। इसे यमुना नदी का उद्गम स्थान माना जाता है। यमुनोत्री तक पहुंचने के लिए आपको लगभग 5-6 किमी की ट्रेकिंग करनी होगी, जिसकी शुरुआत जानकी चट्टी से होती है। इस बार यमुनोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल को खोल दिए जाएंगे।

2026 चारधाम यात्रा की शुरुआत

Chardham Yatra Guide 2026
Chardham Yatra Guide 2026 (Source: Social Media)

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा को हिंदू धर्म में सबसे पवित्र यात्रा मानी जाती है। इस यात्रा में शामिल होने के लिए लोग देश-विदेश से आते हैं। इस बार चारधाम यात्रा रविवार 19 अप्रैल 2026 से शुरू होगी। इस दिन यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुल जाएंगे। इसके साथ ही श्रद्धालु अपनी चारधाम यात्रा की शुरुआत यमुनोत्री धाम के दर्शन के साथ कर सकते हैं।

Gangotri Dham Opening Date: गंगोत्री धाम कपाट खुलने का समय

गंगोत्री धाम मां गंगा का पवित्र धाम है, जहां से गंगा नदी का उद्गम माना जाता है। यह चारधाम यात्रा दूसरा पड़ाव है। यहां मौजूद गौरी कुंड में स्थित भगवान शिव की परिक्रमा मां गंगा द्वारा की जाती है। गंगोत्री धाम के कपाट भी इस साल 19 अप्रैल से खुल जाएंगे।

Kedarnath Dham Opening Date: केदारनाथ धाम कपाट खुलने का समय

केदारनाथ धाम महादेव के 12 ज्योतिर्लिंग में शामिल है। यह चारधाम यात्रा का तीसरा पड़ाव है। आपको यहां पहुंचने के लिए गौरीकुंड से 18 किलोमीटर का सफर तय करना होगा। इस साल केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल बुधवार को खुलेंगे।

Badrinath Dham Opening Date: बद्रीनाथ धाम कपाट खुलने का समय

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा बद्रीनाथ धाम के दर्शन के साथ ही पूरी होती है। बद्रीनाथ धाम चारों धामों में सबसे ज्यादा ऊंचाई वाला मंदिर है। इस मंदिर में भगवान विष्णु की नर-नारायण रूप में पूजा-अर्चना की जाती है। इस बार बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल गुरुवार को खोल दिए जाएंगे।

Also Read: Uttarakhand के 5 ‘Hidden Gems’, गर्मी की छुट्टियों को यादगार बनाने के लिए Best हैं ये Hill Stations

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।