Hidden Gems of Uttarakhand: गर्मियों का मौसम खासकर ट्रैवलिंग के लिए जाना जाता है, क्योंकि ये सीजन पहाड़ों को काफी हरा-भरा बना देता है। लोग गर्मियों की छुट्टी होते ही शांत पहाड़ों पर समय बिताने के लिए चले जाते हैं। यहां के पहाड़ अपने खूबसूरत नजारे, ताजी हवा और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाने जाते हैं। उत्तराखंड में कई फेमस पर्यटन स्थल मौजूद हैं जैसे, नैनीताल, मसूरी, देहरादून और ऋषिकेश, हर महीने में खास वीकेंड के लिए जानें जाते हैं।
खासकर गर्मियों में यहां पर काफी ज्यादा भीड़ रहती है। उत्तराखंड में कई और भी खूबसूरत जगहें हैं। जहां बहुत ज्यादा लोग नहीं जाते हैं। यहां का माहौल काफी शांत रहता है। गर्मी के सीजन में यहां का मौसम ठंडा, शांत और सुकून भरा होता है। अगर आप भी कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन जगहों को जरूर एक्स्प्लोर करें।
Hidden Gems of Uttarakhand: गर्मियों में घूमने के लिए बेस्ट प्लेस

1- Binsar
अगर आप अपनी गर्मी की छुट्टियों को कहीं शांत और खूबसूरत जगह पर बिताना चाहते हैं तो अब अपने बैग पैक कर लीजिए क्योंकि बिनसर का शांत माहौल और कम भीड़भाड़ वाली जगह आपके ट्रिप को और भी यादगार बना देगी यहां के घने ओक और देवदार के जंगलों के बीच से गुजरना हर किसी का सपना होता है। यहां से आप सूर्योदय और सूर्यास्त का शानदार नजारा देख सकते हैं। इसके साथ ही आप बिनसर वाइल्डलाइफ सेंचुरी भी जा सकते हैं।
2- Abbott Mount
एबॉट माउंट हिल स्टेशन एक ऐसी जगह है जो अपने पुराने स्टाइल के कॉटेज और घने जंगलों के लिए जाना जाता है। यहां का शांत माहौल और सुकून भरे पल आपको सुकून का एहसास कराएंगे, इसलिए आप यहां घूमने का प्लान बना सकते हैं।
3- Peora
प्योरा उत्तराखंड का एक बहुत साफ-सुथरा और शांत गांव है, जिसे अपनी प्राकृतिक सुंदरता और फलों के बागों के लिए जाना जाता है। जब लोग यहां घूमने के लिए आते हैं यहां की प्राकृतिक सुंदरता काफी मनमोहक होती है। आप यहां वीकेंड पर सुकून भरा पल बिताने का प्लान बना सकते हैं।
4- Munsiyari
पित्थौरागढ़ जिले के जोहार घाटी में स्थित मुनस्यारी अपने खूबसूरत नजारों के लिए जाना जाता है। यहां का पंचाचूली पर्वत काफी मशहूर है, जहां से प्रकृति का दृश्य बहुत ज्यादा खूबसूरत दिखाई देता है। यहां से बर्फ की चादर से ढकी सफेद चोटियां आपके ट्रिप को और भी यादगार बना देते हैं। अगर आपको ट्रेकिंग पसंद है, तो वीकेंड पर यहां जाने का प्लान बना सकते हैं।
5- Chaukori
चौकोड़ी कटोरे के आकार में बसा हुआ एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जहां पर कम भीड़भाड़ रहती है। यह चाय के बागानों और घने जंगलों के लिए मशहूर है। शाम को यहां के पहाड़ों पर बैठकर कुछ देर प्रकृति के बीच सुकून के पल बिता सकते हैं।
Also Read: Delhi से 500 किमी के अंदर Best Hill Stations, Family और Friends के साथ बिताएं सुकून के पल


Download Android App
Download iOS App




