3 Days Chamba Tour Package: Delhi से चंबा तक का सुहाना सफर, गर्मी से राहत पाने के लिए Himachal के इस Beautiful Hill Station की करें सैर

Summary :

3 Days Chamba Tour Package: गर्मियों के मौसम में अगर आप भी किसी ठंडी जगह की तलाश कर रहे हैं, जहां आप अपनी फैमिली या फ्रेंड्स के साथ घूमने जा सके, तो अब आप अपने बैग पैक कर लीजिए क्योंकि आप हम आपको एक बेहद खूबसूरत जगह के बारे में बताएंगे, इस मौसम में लोग गर्मी से बचने के लिए ज्यादातर उत्तराखंड या हिमांचल प्रदेश ही जाते हैं। ऐसे में अगर हम बात करें चंबा कि तो ये एक बेहद खूबसूरत जगह है। जहां हर साल न जाने कितने लोग घूमने के लिए जाते हैं। चंबा हिमाचल प्रदेश में स्थित…

3 Days Chamba Tour Package: गर्मियों के मौसम में अगर आप भी किसी ठंडी जगह की तलाश कर रहे हैं, जहां आप अपनी फैमिली या फ्रेंड्स के साथ घूमने जा सके, तो अब आप अपने बैग पैक कर लीजिए क्योंकि आप हम आपको एक बेहद खूबसूरत जगह के बारे में बताएंगे, इस मौसम में लोग गर्मी से बचने के लिए ज्यादातर उत्तराखंड या हिमांचल प्रदेश ही जाते हैं। ऐसे में अगर हम बात करें चंबा कि तो ये एक बेहद खूबसूरत जगह है। जहां हर साल न जाने कितने लोग घूमने के लिए जाते हैं।

चंबा हिमाचल प्रदेश में स्थित है और यहां की हरियाली, पहाड़ और साफ नदियां लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती हैं। गर्मियों में यहां का मौसम बेहद सुहावना होता है। अगर आप भी इस गर्मी यहां घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए ये जगह बेस्ट है।

3 Days Chamba Tour Package: चंबा में घूमने वाली जगहें

Top attractions in Chamba
Top attractions in Chamba (Source: Social Media)

1. पुराने मंदिरों का करे दर्शन

गर्मियों के मौसम में आप चंबा जानें का प्लान बना सकते हैं। जब आप यहां घूमने जाएंगे, तो यहां की खूबसूरती देखकर आप खुशी से उछल जायेंगे। चंबा के बाजार को एक्स्प्लोर करना, वहां की चीजें देखना और खरीदना बेहद मजेदार होता है। चंबा में बने पुराने मंदिर काफी ज्यादा सुंदर हैं। इन मंदिरों में देवी-देवताओं की पूजा की जाती है और ये मंदिर पुरानी कलाओं के खूबसूरत दृश्य को दिखाता है। जब आप चंबा घूमने जाएंगे, तो आपको यहां की कहानियां और इतिहास भी पता चलेगा। चामुंडा देवी मंदिर और भूरी सिंह म्यूजियम जैसी जगहें यहां की संस्कृति दिखाती हैं।

2. रावी नदी का अद्भूत नजारा

जब भी आप चंबा घूमने के लिए जाएं तो रावी नदी के किनारे बैठकर वहां चल रही खूबसूरत हवा को महसूस करें। ये बेहद सुकून भरा अनुभव होता है। चंबा की हरी-भरी पहाड़ियों पर खिले हुए फूल और ठंडी हवा आपको काफी सुकून देंगे। ये दृश्य इतने सुंदर होते हैं कि हर कोई इनकी तस्वीरें खींचना चाहता है।

3. खज्जियार झील

चंबा में स्थित खज्जियार झील ज्यादा बड़ी नहीं है, लेकिन इसके आसपास फैली हरियाली इसे और भी ज्यादा खूबसूरत बनाती है। इस झील के पास ही खज्जी नाग मंदिर भी स्थित है। इसलिए ही इसका नाम खज्जियार झील पड़ा। खज्जियार को भारत का ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ भी कहा जाता है।

 best to time visit chamba
best to time visit chamba (Source: Social Media)

4. सच पास

अगर आपको भी नई-नई जगहों को एक्स्प्लोर करने का शौक है, तो चंबा आपके लिए बेस्ट जगह है। खास करके अगर आपको एडवेंचर करना पसंद है, तो आपको सच पास जाने का मौका बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए। इस जगह पर आप पहाड़ों पर बाइकिंग करना काफी ज्यादा मजेदार होता है। इस एडवेंचर को फील करने के लिए आप रेंट पर बाइक ले सकते हैं।

5. लक्ष्मी नारायण मंदिर

अगर आप चंबा जा रहे हैं, तो लक्ष्मी नारायण मंदिर के दर्शन जरूर करें। ये मंदिर 10वीं शताब्दी में बनाया गया था। मंदिर में भगवान शिव और भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थित है। माना जाता है कि इस मंदिर को बनाने में विंध्याचल पहाड़ों से लाए गए संगमरमर का इस्तेमाल किया गया है।

यह भी पढ़ें: हरियाली, पहाड़ और ठंडी हवाएं, गर्मी से बचने के लिए निकल पड़ें Bengal की इन 5 Beautiful Places की सैर पर

Chamba Weather in May and June: चंबा घूमने का बेस्ट सीजन

अगर आप गर्मी से परेशान हो गए हैं और आपको भारत की किसी ऐसी जगह की तलाश है। जहां हरियाली के साथ-साथ खूबसूरत पहाड़ भी देखने को मिलें, तो चंबा आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यहां आप मार्च से जून तक के महीने में घूमने के लिए जा सकते हैं। क्योंकि सर्दियों के मौसम में यहां बहुत ठंड पड़ती है। कई बार स्नोफॉल भी देखने को मिल जाता है।

Delhi to Chamba Route Distance: चंबा कैसे पहुंचे?

3 Days Chamba Tour Package
3 Days Chamba Tour Package (Source: Social Media)

चंबा जाने के लिए आप नई दिल्ली के कश्मीरी गेट से बस ले सकते हैं। यहां आपको हर तरह की बस आसानी से मिल जाएगी, इससे आपको चंबा पहुंचने के लिए 11 से 12 घंटे का समय लगता है पठानकोट, चंबा का नजदीकी रेलवे स्टेशन है। यहां से गाड़ियां मिलती हैं जिससे आप चंबा पहुंच सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Summer Vacation के लिए भारत की 5 सबसे ठंडे और Beautiful Places, Family के साथ Memorable Trip बनाने के लिए करें Planning

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।