Places to Visit in West Bengal: अगर आप इस गर्मी कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं। जहां आपको हरियाली और शांत माहौल मिले, तो आज से ही अपने बैग पैक कर लीजिए। क्योंकि आज हम आपको भारत में स्थित बंगाल की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप अपनी फैमिली या फ्रेंड्स के साथ जा सकते हैं। गर्मी में लोग ऐसी जगह की तलाश में रहते हैं, जहां जाकर उन्हें प्राकृतिक सुंदरता, ठंडा मौसम और सांस्कृतिक विविधता सब एक ही जगह मिल जाए, तो पश्चिम बंगाल आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है।
क्योंकि अगर आप यहां घूमने के लिए जाते हैं, तो आपको हरियाली, पहाड़, समुद्र तट और ऐतिहासिक धरोहरों सब देखने को मिलेगा। इस जगह पर आप फैमिली या फ्रेंड्स के साथ ट्रिप प्लान कर सकते हैं। यहां जानिए पश्चिम बंगाल के 5 ऐसे शानदार पर्यटन स्थलों के बारे में, जहां आप गर्मियों में घूमने के लिए जा सकते हैं।
Places to Visit in West Bengal: बंगाल में घूमने के लिए बेस्ट प्लेसेस
1. कालिम्पोंग

अगर आप अपनी फैमिली या फ्रेंड्स के साथ कुछ सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं, तो बंगाल की कालिम्पोंग जगह आपके लिए सबसे बेस्ट है। अगर आप गर्मियों की छुट्टी में भीड़-भाड़ वाली जगह से थोड़ा दूर हटकर कहीं सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं, तो ये जगह आपके लिए परफेक्ट है। जब आप कालिम्पोंग घूमने जाएंगे तो आपको यहां हरियाली, पहाड़ और खूबसूरत नज़ारे देखने को मिलेंगे। यहां का शांत माहौल और खूबसूरत व्यू आपको रिलैक्स फील कराएगा।
2. सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल में स्थित सिलीगुड़ी एक छोटा सा हिल स्टेशन है। ये जगह ‘गेटवे टू नॉर्थ ईस्ट इंडिया’ के रूप में भी जाना जाता है। जब आप यहां घूमने के लिए जायेंगे, तो आपको शांत शहर चाय, लकड़ी, संगीत के दृश्य, वन्य जीवन देखने को मिलेगा। अगर आपको हरियाली पसंद है और आप कुछ पल सुकून से प्रकृति के बीच बैठना चाहते हैं, तो सिलीगुड़ी आपके लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है। जलदापारा राष्ट्रीय उद्यान, जो टोरसा नदी के किनारे स्थित है, ये सिलीगुड़ी का में सबसे खूबसूरत जगहों में से एक मानी जाती है। सिलीगुड़ी आने का सबसे अच्छा समय अप्रैल या मई है।
3. दार्जलिंग

दार्जलिंग को भारत का सबसे खूबसूरत शहर माना जाता है। ज्यादातर लोग गर्मियों के मौसम में गर्मी से बचने के लिए दार्जलिंग घूमने जाते हैं। खास करके जिन कपल्स की शादी होती है, वो अपने हनीमून के लिए दार्जलिंग जाते हैं। समुद्रतल से इसकी ऊंचाई 2134 मीटर है। अभी दार्जलिंग चाय के लिए दुनियाभर में बहुत ज्यादा फेमस है। माना जाता है कि सबसे पहले चाय की खेती 1856 में दार्जलिंग में की गई थी। तब से इस जगह को चाय की खेती के लिए जाना जाता है। साल 1999 में दार्जलिंग को विश्व धरोहर स्थल का दर्जा मिला।
4. सुंदरबन

अगर आप पश्चिम बंगाल घूमने जा रहे हैं, तो सुंदरबन विजिट करने का प्लान जरूर बनाएं। इस जगह को बेहद खूबसूरत और शांत जगहों में से एक माना जाता है, जो दुनियाभर में काफी ज्यादा फेमस है। गर्मियों के मौसम में दूर- दूर से टूरिस्ट्स यहां घूमने के लिए आते हैं। सुंदरबन में टूरिस्ट्स को बोट सफारी करने का मौका भी मिलता है। अगर देखा जाए तो ये जगह गर्मियों में घूमने के लिए एकदम परफेक्ट डेस्टिनेशन है।
5. हुगली

हुगली बंगाल की बेहद हरी-भरी और खूबसूरत जगह है। जब लोग यहां घूमने के लिए आते हैं, तो उनका इस जगह से जाने का मन नहीं करता है। यह फ्रेंच, पुर्तगाली और डच का एक ऐतिहासिक स्थल है। अगर आप हुगली घूमने जा रहे हैं, तो यहां कि फेमस जगहों को जरूर एक्स्प्लोर करें जैसे- चंदननगर संग्रहालय, भद्रेश्वर, तारकेश्वर मंदिर, हुगली इमामबाड़ा,हिरन का उद्यान, श्री रामकृष्ण मठ यहां की मशहूर जगहें हैं।


Download Android App
Download iOS App




