5 Best Waterfalls to Visit in June: भारत में इस समय चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी की वजह से लोग काफी परेशान हो गए हैं। लगातार बढ़ते पारे की वजह से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। इसलिए लोग बेसब्री से मानसून की तलाश कर रहे हैं। बारिश का मौसम कई लोगों को पसंद होता है। इस मौसम में कई लोग अपनी फैमिली या फ्रेंड्स के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं।
इस मौसम खास करके लोग झरने और हरियाली देखने जाते हैं, पहाड़ों से इन खूबसूरत नज़ारे को देखने का मजा ही कुछ अलग होता है ऐसे में अगर आप भी जून के महीने में खूबसूरत और शानदार झरने की तलाश में हैं तो आज हम आपको यहां 5 वॉटरफॉल के बारे में बताएंगे, जिसे आप जून में एक्स्प्लोर कर सकते हैं।
5 Best Waterfalls to Visit in June: जून के महीने में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये वाटरफॉल्स
1. धुआंधार वाटरफॉल

अगर बात करें धुआंधार वाटरफॉल कि तो इसे भारत का दिल कहा जाता है। ये जगह मध्य प्रदेश में स्थित है। जहां गर्मी के मौसम में लोग घूमने के लिए आते हैं। धुआंधार वाटरफॉल को देश के खूबसूरत झरनों में से एक माना जाता है। ऊंचाई से गिरती नर्मदा नदी बिल्कुल धुएं की तरह नजर आती है। झरने से गिरते पानी की ठंडक आपको दूर तक महसूस होगी।
2. नानेघाट वाटरफॉल

महाराष्ट्र स्थित नानेघाट झरना दुनिया के सबसे फेमस झरनों में से एक माना जाता है। जब लोग यहां घूमने के लिए आते हैं, तो यहां की खूबसूरतीलोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। इस झरने की खासियत ये है कि ये झरना हवा के बहाव से उल्टा बहता है। इसे कपल्स के लिए बेहद खूबसूरत डेस्टिनेशन माना जाती है। यहां की हसीन वादियों के बीच गिरते इस झरने का खूबसूरत नज़ारा जरूर देखना चाहिए।
3. केम्पटी वाटरफॉल

अगर आप दिल्ली या इसके आसपास रहते हैं, तो केम्पटी वाटरफॉल आपके लिए सबसे बेस्ट डेस्टिनेशन है। समुद्र तल से करीब 4500 फीट की ऊंचाई पर स्थित ये वॉटरफॉल मानसून लवर्स के लिए सबसे परफेक्ट ट्रेवल डेस्टिनेशन है।
4. दूधसागर वाटरफॉल

अगर आप मानसून में गोवा घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आप यहां पास ही में मौजूद दूधसागर वाटरफॉल को जरूर एक्स्प्लोर करें। 1017 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस झरने से गोवा की मंडोवी नदी बहती है। जब आप इस प्लेस पर जाते हैं, तो आपका यहां से आने का मन नहीं करता है। बारिश के मौसम में यहां का मनमोहक नजारा आपका दिल जीत लेगा।
5. जोग वाटरफॉल

अगर बात करें जोग वाटरफॉल कि तो इसे भारत का दूसरा सबसे ऊंचा झरना माना जाता है। शिमोगा और उत्तर कन्नड़ की बॉर्डर पर मौजूद ये झरना जंगलों के बीच से बहता है। इसलिए इसकी खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाती है। अगर आप नेचर लवर हैं और आपको तैरने के साथ हाइकिंग पसंद है, तो ये जगह आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है।


Download Android App
Download iOS App




