Best Beaches to Visit During Summer: Summer Vacation में समुद्र किनारे बिताना चाहते हैं सुकून के पल? तो भारत के इन 5 Beautiful Beach को करें Explore

Summary :

Best Beaches to Visit During Summer: हर कोई गर्मियों की छुट्टियों का बेसब्री से इंतजार करता है, ताकि वो अपने परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकें। अगर बात करें भारत कि तो यहां घूमने के लिए शानदार और खूबसूरत जगहों की कमी नहीं है, लेकिन कई बार ये तय करना मुश्किल हो जाता है कि ऐसी कौन-सी जगह घूमने के लिए जाए जहां हरियाली, पहाड़ के साथ-साथ कुछ पल शांत बैठकर भी बिता सकें। किसी को हिल स्टेशन पर जाना पसंद है, तो कई लोग समुद्र किनारे बैठकर लहरों की आवाज सुनना पसंद करते हैं। अगर आप…

Best Beaches to Visit During Summer: हर कोई गर्मियों की छुट्टियों का बेसब्री से इंतजार करता है, ताकि वो अपने परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकें। अगर बात करें भारत कि तो यहां घूमने के लिए शानदार और खूबसूरत जगहों की कमी नहीं है, लेकिन कई बार ये तय करना मुश्किल हो जाता है कि ऐसी कौन-सी जगह घूमने के लिए जाए जहां हरियाली, पहाड़ के साथ-साथ कुछ पल शांत बैठकर भी बिता सकें। किसी को हिल स्टेशन पर जाना पसंद है, तो कई लोग समुद्र किनारे बैठकर लहरों की आवाज सुनना पसंद करते हैं।

अगर आप भी इस बार गर्मी की छुट्टियों में अपने परिवार के साथ समुद्र किनारे सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं, तो भारत की इन 6 खूबसूरत डेस्टिनेशंस को अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल कर लें। खासकर गर्मी के मौसम में यहां घूमना ज्यादा बेहतर होता है।

Best Beaches to Visit During Summer: गर्मियों में घूमने के लिए भारत के बेस्ट बीच

1- राधानगर बीच, अंडमान आइसलैंड

Best Beaches in India
Best Beaches in India (Source: social media)

अगर बात करें राधानगर बीच, अंडमान आइसलैंड कि तो इसे एशिया के सबसे बेहतरीन और खूबसूरत समुद्र तटों में से एक माना जाता है। राधानगर बीच अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए काफी मशहूर है। जब आप यहां घूमने के लिए आएंगे तो यहां की सफेद रेत, साफ पानी और चारों ओर फैले हरे-भरे जंगल इसे और भी ज्यादा शानदार बनाते हैं। यहां आप स्विमिंग, वॉक और सूर्यास्त का मजा ले हैं।

2. बागा और कलंगुट बीच, गोवा

Best Beaches to Visit During Summer
Best Beaches to Visit During Summer (Source: social media)

गोवा अपने समुद्री तट, नाइटलाइफ, किलों और ऐतिहासिक धरोहरों के लिए जाना जाता है। यहां लोग समुद्र किनारे सुकून भरे पल बिताने के लिए जाते हैं। वैसे तो गोवा में ढेरों बीच हैं। लेकिन, सबसे मशहूर पालोलेम बीच है, जो अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां आपको चारों ओर कैफे और नारियल के पेड़ नजर आएंगे। यहां आप कयाकिंग, सुबह के वक्त योग और शाम में समुद्र किनारे टहल सकते हैं। अन्य बीच के मुकाबले गर्मियों में यहां भीड़ थोड़ी कम होती है।

3. वर्कला बीच, केरल

Best Beaches in India
Best Beaches in India (Source: social media)

बर्कला बीच चट्टान से घिरा होने की वजह से काफी खूबसूरत नजर आता है। यहां पर आप कुदरत की नायाब खूबसूरती से रूबरू हो सकते हैं। तिरुवंतपुरम यानी त्रिवेंद्रम से लगभग 51 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बर्कला एक छोटा सा गांव है, जो समुद्र तट के आस-पास की जगह के साथ और शानदार पर्यटन स्थलो के लिए जाना जाता है। यहां पर 2000 साल पुराना भगवान विष्णु का मंदिर है, जो जनार्दनस्वामी मंदिर के नाम से जाना जाता है। अगर आप केरल घूमने आ रहे हैं, तो इस जगह को अपने लिस्ट में शामिल करें।

4. पांडिचेरी

Best Beaches to Visit During Summer
Best Beaches to Visit During Summer (Source: social media)

पांडिचेरी एक बेहद खूबसूरत और शानदार जगहों में से एक मानी जाती है। ये फ्रेंच आर्किटेक्चर वाला छोटा-सा बीच है। पैराडाइज बीच की शांति और ऑरोविल बीच की सर्किंग अनुभव के लिए बेहतरीन है। अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं, तो ये जगह आपके लिए बेहतरीन है। इस गर्मी के मौसम में आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के लिए बेस्ट है। इस जगह पर आपको खूबसूरत कैफे कल्चर देखने को मिल जाएंगे। हर साल तमाम लोग यहां घूमने के लिए आते हैं।

5. मरीना बीच, चेन्नई

Best Beaches in India
Best Beaches in India (Source: social media)

चेन्नई एक ऐसी सिटी है, जहां हर साल न जानें कितने लोग घूमने के लिए आते हैं। ऐसे में अगर बात करें समर वेकेशन कि तो इसके लिए इस जगह को सबसे बेस्ट माना जाता है। इस गर्मी की छुट्टी आप चेन्नई के मरीना बीच भी जा सकते हैं। यहां शाम की सैर, घुड़सवारी और स्ट्रीट फूड काफी फेमस है। सुबह के समय आप यहां शांत और ठंडी समुद्री हवाओं के बीच बैठकर कुछ देर सुकून के पल बिता सकते हैं।

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।