कश्मीर घूमने का बना रहे हैं प्लान? तो जानें सैर के लिए कौन सा महीना है सबसे अच्छा

Summary :

कश्मीर को 'धरती का स्वर्ग' कहा जाता है, जहाँ की प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों को खूब आकर्षित करती है। कश्मीर घूमने का सबसे अच्छा समय आपकी पसंद और यात्रा के उद्देश्य पर निर्भर करता है, क्योंकि हर मौसम का अपना एक अनोखा आकर्षण है:

कश्मीर को ‘धरती का स्वर्ग’ कहा जाता है और यहां की प्राकृतिक सुंदरता, बर्फ से ढके पहाड़, बहती नदियां और खूबसूरत झीलें हर साल लाखों पर्यटकों को अपनी ओर खिचती हैं। यदि आप भी कश्मीर की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि वहां जाने का सबसे सही समय कौन सा है। क्युकी कश्मीर का मौसम साल भर बदलता रहता है और हर मौसम का अपना एक अलग और अनोखा आकर्षण है।

वही मन में एक सवाल आता है कि आखिर कश्मीर घूमने का सबसे अच्छा समय क्या है?. तो बता दे कि यह आपकी पसंद और यात्रा के उद्देश्य पर निर्भर करता है, कि आप कश्मीर में किस नज़ारे का लुत्फ उठाना चाहते हैं, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस मौसम में वहां जाते हैं

कश्मीर घूमने के लिए कौन-सा महीना बेस्ट है?

1. ग्रीष्म ऋतु (मई से अगस्त)

Best Time to Visit Kashmir
Best Time to Visit Kashmir (Image- Google)

परिवार और सुहाने मौसम के लिए गर्मियों का मौसम कश्मीर में घूमने के लिए सबसे लोकप्रिय समय माना जाता है। इस दौरान यहां का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है, जो घूमने के लिए एक बेहद सुहाना और आरामदायक होता है।

यदि आप देश के बाकी हिस्सों की चिलचिलाती गर्मी से राहत पाना चाहते हैं, तो यह समय सबसे अच्छा है। श्रीनगर की डल झील में शिकारा की सैर, पहलगाम और सोनमर्ग के हरे-भरे घास के मैदानों की खूबसूरती इस दौरान अपने चरम पर होती है। परिवार के साथ छुट्टियां बिताने के लिए यह सबसे बेहतरीन समय है।

2. शरद ऋतु (सितंबर से नवंबर)

Best Time to Visit Kashmir
Kashmir Trip Planning (Image- Google)

प्रकृति प्रेमियों और फोटोग्राफी के लिए सितंबर से नवंबर के बीच कश्मीर में ऑटम की शुरुआत होती है। इस मौसम में यहां के प्रसिद्ध चिनार के पेड़ों के पत्ते हरे से बदलकर सुनहरे और लाल रंग के होने लगते हैं, जो पूरे इलाके को एक जादुई और बेहद रोमांटिक रूप दे देते हैं। अक्टूबर के एंड और नवंबर की शुरुआत में कश्मीर का मौसम थोड़ा ठंडा होने लगता है। अगर आपको भीड़भाड़ से दूर शांत माहौल पसंद है और आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं, तो शरद ऋतु आपके लिए एक यादगार अनुभव साबित होगी।

3. सर्दी (दिसंबर से फरवरी)

Best Time to Visit Kashmir
Best Month to Visit Kashmir (Image- Google)

बर्फबारी और विंटर स्पोर्ट्स के लिए यदि आपको बर्फबारी देखना पसंद है और आप स्नोफॉल या स्कीइंग का आनंद लेना चाहते हैं, तो सर्दियों के महीनों में कश्मीर जाना चाहिए।

इस दौरान गुलमर्ग पूरी तरह से बर्फ की सफेद चादर से ढक जाता है, जो विंटर स्पोर्ट्स के प्रेमियों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। इस समय तापमान शून्य से नीचे चला जाता है, इसलिए भारी गर्म कपड़े और थर्मल पहनना बेहद जरूरी होता है।

4. वसंत ऋतु (मार्च से अप्रैल)

Best Time to Visit Kashmir
Best Time to Visit Kashmir (Image- Google)

रंग-बिरंगे फूलों का आनंद वसंत ऋतु में कश्मीर की वादियां एक बार फिर जीवंत हो उठती हैं। इस दौरान श्रीनगर में एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन सैलानियों के लिए खुल जाता है, जहां लाखों रंग-बिरंगे ट्यूलिप खिले होते हैं। मौसम सुहाना होने लगता है और बगीचों में नए फूल खिलने शुरू हो जाते हैं।

Team Desk