Best Valley Views in Monsoon: जन्नत से कम नहीं Monsoon में इन 5 Valleys का नजारा, बारिश में यहां घूमने के लिए Pack करें अपना Bag

Summary :

अगर आप भी बारिश के मौसम में अगर आप भी घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो जल्दी से अपने बैग पैक कर लीजिए, क्योंकि आज हम आपको भारत में स्थित कुछ ऐसी खूबसूरत घाटियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे एक्स्प्लोर करते समय आपको ऐसा महसूस होगा, जैसे आप जन्नत में आ गए हैं। इस दौरान पहाड़ों की खूबसूरती दोगुनी हो जाती है। चारों तरफ फैली हरियाली, पहाड़ों को छूते हुए बादल और झरनों की आवाज मन को शांति देती है, तो चलिए भारत की कुछ सबसे खूबसूरत घाटियों के बारे में जानते हैं, जहां मानसून का…

अगर आप भी बारिश के मौसम में अगर आप भी घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो जल्दी से अपने बैग पैक कर लीजिए, क्योंकि आज हम आपको भारत में स्थित कुछ ऐसी खूबसूरत घाटियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे एक्स्प्लोर करते समय आपको ऐसा महसूस होगा, जैसे आप जन्नत में आ गए हैं। इस दौरान पहाड़ों की खूबसूरती दोगुनी हो जाती है। चारों तरफ फैली हरियाली, पहाड़ों को छूते हुए बादल और झरनों की आवाज मन को शांति देती है, तो चलिए भारत की कुछ सबसे खूबसूरत घाटियों के बारे में जानते हैं, जहां मानसून का नजारा देखने का मजा ही कुछ अलग होता है।

Best Valley Views in Monsoon: मानसून में घूमने के लिए भारत की खूबसूरत घाटियां

1. वैली ऑफ फ्लावर्स, उत्तराखंड

Beautiful Valley in India
Beautiful Valley in India (Source: social media)

उत्तराखंड में स्थित ये घाटी मानसून के समय स्वर्ग जैसी दिखाई देती है। जुलाई से सितंबर के बीच यहां हजारों प्रजातियों के रंग-बिरंगे फूल खिलते नजर आते हैं। पहाड़ों के बीच बहते झरने और चारों तरफ बिखरे फूल इस जगह को और भी ज्यादा खूबसूरत बना देते हैं। नेचर को पसंद करने वले लोगों के लिए मानसून में यह सबसे बेहतरीन जगह है।

2. कुर्ग घाटी, कर्नाटक

Best Valley Views in Monsoon
Best Valley Views in Monsoon (Source: social media)

दक्षिण भारत का स्कॉटलैंड कहा जाने वाला कुर्ग मानसून में पूरी तरह बदला हुआ नजर आता है। जब आप यहां घूमने के लिए जाएंगे, तब आपको इस जगह पर कॉफी के बागान, घने जंगल और पहाड़ियां बारिश के बाद एकदम हरी-भरी नजर आती हैं। एब्बी और जोग जैसे झरने इस मौसम में काफी ज्यादा तेजी से बहते हैं। यहां की धुंध और ठंडी हवाएं आपका दिल जीत लेंगी।

3. स्पीति घाटी, हिमाचल प्रदेश

Beautiful Valley in India
Beautiful Valley in India (Source: social media)

अगर आपको भारी बारिश से बचना है और खूबसूरत नजारे भी देखने हैं, तो हिमाचल प्रदेश में मौजूद स्पीति घाटी अच्छा ऑप्शन है। ये एक रेन शैडो एरिया है, इसलिए यहां बहुत ज्यादा बारिश नहीं होती है। मानसून के समय यहां के ठंडे रेगिस्तान और हरे-भरे खेत और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आने लगते हैं। साथ ही आसमान साफ होने की कारण यहां की बर्फीली चोटियां बेहद सुंदर दिखाई देती हैं।

4. लोनावला और खंडाला, महाराष्ट्र

Monsoon Travel Tips
Monsoon Travel Tips

मुंबई और पुणे के पास स्थित ये जुड़वां हिल स्टेशन मानसून में सबसे ज्यादा खूबसूरत घाटियों में से एक माने जाते हैं। पश्चिमी घाट की हरी-भरी पहाड़ियां, गहरी घाटियां और जगह-जगह से बहते छोटे-छोटे झरने इस जगह को और भी ज्यादा शानदार बनाते हैं। यहां की धुंधली सुबह और चाय की चुस्की का मजा ही कुछ और है।

5. अराकू घाटी, आंध्र प्रदेश

Best Valley Views in Monsoon
Best Valley Views in Monsoon (Source: social media)

विशाखापत्तनम के पास स्थित अराकू घाटी अपने शांत माहौल और कॉफी के बागानों के लिए जानी जाती है। बारिश के समय यहां की पहाड़ियों पर बादलों का तैरना एक अद्भुत नजारा होता है। यहां के झरने और आदिवासी संस्कृति इस यात्रा को और भी स्पेशल बना देते हैं।

Monsoon Travel Tips: मानसून में यात्रा के लिए कुछ जरूरी टिप्स

  • अगर आप इन जगहों पर घूमने के लिए जा रहे हैं, तो उससे पहले रास्तों और मौसम की जानकारी पहले लें, क्योंकि पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड का खतरा काफी ज्यादा रहता है।
  • अपने साथ वॉटरप्रूफ बैग, रेनकोट और अच्छे ग्रिप वाले जूते जरूर रखें।
  • इस मौसम में कीड़े-मकौड़ों से बचने के लिए जरूरी दवाइयां साथ ले जाना बिल्कुल भी न भूलें।

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।