Braj Holi 2026: मथुरा-वृंदावन में ब्रज की होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि एक ऐसा अनुभव है, जो दिल में हमेशा के लिए बस जाता है। मथुरा और वृंदावन में होली करीब 40 दिनों तक अलग-अलग रूपों में मनाई जाती है, लेकिन अगर आप यहां की सबसे खास और प्रसिद्ध होली देखना चाहते हैं, तो यहां की लड्डूमार होली, लट्ठमार होली और फूलों वाली होली देखना ना भूलें।
इन दिनों में बरसाना और नंदगांव की गलियां, मंदिर और चौक होली के रंग में पूरी तरह डूब जाते हैं। देश-विदेश से लोग यहां सिर्फ रंग खेलने नहीं, बल्कि ब्रज की परंपरा, भक्ति और उत्सव की भावना को महसूस करने आते हैं। चलिए जानते हैं, Mathura Vrindavan holi 2026 के बारे में, कब और कैसे खेली जाएगी होली।
Lathmar Holi 2026: क्या है बरसाना की लठमार होली

बरसाना की लठमार होली ब्रज की परंपराओं से जुड़ा एक अनोखा उत्सव है। माना जाता है कि भगवान कृष्ण अपने सखाओं के साथ राधा रानी के गांव बरसाना आते थे और रंग-गुलाल उड़ाते थे। इसके जवाब में बरसाना की महिलाएं लाठियों से प्रतीकात्मक रूप से उन्हें रोकती थीं। इसी परंपरा को आज भी पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ निभाया जाता है, जिसे लठमार होली कहा जाता है।
ब्रज परंपरा के अनुसार साल 2026 में बरसाना की लठमार होली 25 और 26 फरवरी को मनाई जाएगी। 25 फरवरी को बरसाना में लड्डू होली का आयोजन होगा, जबकि 26 फरवरी को मुख्य लठमार होली खेली जाएगी। इसके बाद नंदगांव में भी लठमार होली होती है, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं।
Mathura Vrindavan Holi 2026: ब्रज होली 2026 का पूरा शेड्यूल

- 25 फरवरी 2026 (बुधवार)- बरसाना में लड्डू होली
- 26 फरवरी 2026 (गुरुवार)- बरसाना लठ्ठमार होली
- 27 फरवरी 2026 (शुक्रवार) नंदगांव लठ्ठमार होली
- 28 फरवरी 2026 (शनिवार)- वृंदावन में फूलों की होली
- 28 फरवरी 2026 (शनिवार) वृंदावन में विधवाओं की होली
- 01 मार्च 2026 (रविवार) गोकुल छड़ी-मार होली
- 02 मार्च 2026 (सोमवार)- रमण रेती में होली उत्सव
- 03 मार्च 2026 (मंगलवार)- होलिका दहन
- 04 मार्च 2026 (बुधवार)- देशभर में रंगवाली होली/धुलंडी
- 05 मार्च 2026 (गुरुवार)- दाऊजी मंदिर में हुरंगा होली (दाऊजी का हुरंगा)
- 06 मार्च 2026 (शुक्रवार)- बल्देव का हुरंगा (ब्रज होली का समापन)
नंदगांव की लट्ठमार होली

27 फरवरी 2026 को लट्ठमार होली नंदगांव में मनाई जाएगी। बरसाना के बाद नंदगांव की होली का अपना अलग ही आकर्षण होता है। यहां का माहौल भी उतना ही रंगीन और उत्साह से भरा होताआ है। मंदिरों और गलियों में गुलाल उड़ता है, ढोल-नगाड़ों की आवाज़ गूंजती है और हर तरफ होली की मस्ती दिखती है।
Phoolwali Holi 2026: फूलों वाली होली
1 मार्च 2026 को फूलों वाली होली मनाई जाएगी। इसमें रंगों की बजाय फूलों से खेली जाती है। यह होली खासतौर पर उन यात्रियों को पसंद आती है, जो भीड़ से थोड़ा दूर रहकर शांति और सुंदरता के साथ होली का आनंद लेना चाहते हैं। मंदिरों में रंगीन फूलों की बारिश होती है और माहौल बहुत सुकून भरा लगता है।


Download Android App
Download iOS App




