Christmas Holiday Destinations in India: हर साल दुनिया भर में 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाया जाता है। इस दिन ईसाई धर्म के लोग इसे बहुत धूम-धाम से मनाते हैं, क्योंकि उनके लिए यह दिन सबसे महत्वपूर्ण त्योहार होता है, जो ईसा मसीह के जन्म की खुशी में मनाया जाता है। लोग इस दिन को धार्मिक और सांस्कृतिक दोनों तरह से मनाते हैं, जिसमें चर्च में प्रार्थना करना, घरों को सजाना, क्रिसमस ट्री लगाना और परिवार व दोस्तों के साथ समय बिताते हैं।
भारत में ज्यादातर लोग क्रिसमस मनाने के लिए गोवा जाते हैं, क्योंकि गोवा में क्रिसमस के समय बहुत शानदार और खूबसूरत माहौल होता है। वहां ज़बरदस्त सेलिब्रेशन किया जाता है, लेकिन अगर इस साल आप किसी दूसरी जगह की तलाश में हैं, तो भारत की इन 5 जगहों पर जा सकते हैं।
Christmas Holiday Destinations in India: क्रिसमस पर घूमने के लिए बेस्ट Places
1. गोवा – Goa

भारत में अगर क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए कोई जगह सबसे बेस्ट है, तो वो है गोवा। यहां क्रिसमस पर खास सेलिब्रेशन होता है। सबसे अच्छी बात यह है कि यहां बहुत ज्यादा सर्दी भी रहती है। यहां आप कैरोल सिंगिंग, द्विकलिंग लाइट्स, आतिशाजी जैसी कई चीजों का लुत्फ उठा सकते हैं।
2. पुड्डुचेरी – Puducherry

गोवा के अलावा आप क्रिसमस मनाने के लिए पुड्डुचेरी भी जा सकते हैं। यहां की स्पार्कल सजावट आपका मन मोह लेगी। यहां पर बनने वाला रम केक बेहद खास होता है।
3. लक्षद्वीप आईलैंड – Lakshadweep Islands

अगर आप भारत में ही मालदीव जैसी फीलिंग्स लेना चाहते हैं, तो आप क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए लक्षद्वीप आईलैंड जा सकते हैं। यहां बंगाराम और कदम्ट द्वीप स्कूबा डाइविंग तो आप कर ही सकते हैं। साथ ही यहां की शानदार पार्टी बेहद खास होती हैं।
4. शिमला – Shimla

शिमला में क्रिसमस का मतलब बर्फीले मौसम, जगमगाते रिज और मॉल रोड पर रौनक और विंटर कार्निवल जैसे उत्सव हैं। शिमला में क्रिसमस के समय जो नजारा देखने को मिलता है, उसका लुत्फ उठाने लोग देश-विदेश से आते हैं। इसकी विक्टोरियन वास्तुकला, ठंडी पहाड़ी हवा और चहल-पहल, भारत में क्रिसमस मनाने के लिए सबसे खूबसूरत जगहों में से एक माना जाता है।
5. मनाली, हिमाचल प्रदेश – Manali, Himachal Pradesh

मनाली एक ऐसा शहर है, जो क्रिसमस के समय एक बर्फीले पहाड़ की तरह लगता है। यहां बर्फीली चोटियां, आग के पास गरमा गरम चॉकलेट और देवदार के पेड़ों पर टिमटिमाती रोशनियां जो फिल्मों में ही देखने को मिलती हैं। यहां सोलंग घाटी में स्कीइंग या स्नोबोर्डिंग का आनंद लें। ओल्ड मनाली में एक कैफे की चिमनी के पास आराम कर सकते हैं।




















