‘Mustang में बैठे थे दूल्हा-दुल्हन, बहादुरगढ़ हाइवे पर फॉर्च्यूनर ने मारी 3 टक्कर, फिर ड्राइवर ने कपड़े उतारकर किया हंगामा, वायरल हो रहा VIDEO

Summary :

Fortuner Owner Accident: हरियाणा के बहादुरगढ़ में सोमवार देर रात एक ऐसी घटना हुई, जिसने वहां मौजूद हर व्यक्ति को हैरान कर दिया। नेशनल हाईवे पर एक नवविवाहित जोड़ा अपने परिवार के साथ फोर्ड मस्टैंग कार में हिसार जा रहा था। शादी के बाद खुशियों से भरा सफर एक पल में डर और खतरे में बदल गया। रास्ते में जब उनकी कार द्वारका एक्सप्रेसवे पर पहुंची, तभी पीछे से आ रही एक फॉर्च्यूनर ने मस्टैंग को ओवरटेक करने की कोशिश की। Fortuner Owner Accident: ओवरटेक को लेकर शुरू हुआ विवाद इसी बात पर दोनों गाड़ियों के ड्राइवरों में हल्की बहस…

Fortuner Owner Accident: हरियाणा के बहादुरगढ़ में सोमवार देर रात एक ऐसी घटना हुई, जिसने वहां मौजूद हर व्यक्ति को हैरान कर दिया। नेशनल हाईवे पर एक नवविवाहित जोड़ा अपने परिवार के साथ फोर्ड मस्टैंग कार में हिसार जा रहा था। शादी के बाद खुशियों से भरा सफर एक पल में डर और खतरे में बदल गया। रास्ते में जब उनकी कार द्वारका एक्सप्रेसवे पर पहुंची, तभी पीछे से आ रही एक फॉर्च्यूनर ने मस्टैंग को ओवरटेक करने की कोशिश की।

Fortuner Owner Accident: ओवरटेक को लेकर शुरू हुआ विवाद

इसी बात पर दोनों गाड़ियों के ड्राइवरों में हल्की बहस हो गई, किसने रास्ता देना है और कौन आगे निकलेगा। मामूली तकरार के बाद मामला खत्म हो सकता था, लेकिन फॉर्च्यूनर चालक इस बात से इतना भड़क गया कि उसने मस्टैंग का पीछा करना शुरू कर दिया। कई किलोमीटर तक पीछा करने के बाद, जैसे ही दोनों गाड़ियां बहादुरगढ़ के इलाके के पास पहुंचीं, फॉर्च्यूनर ड्राइवर ने मस्टैंग को बार-बार तेज टक्कर मारनी शुरू कर दी। अचानक हुई इन टक्करों से कार में बैठे दूल्हा-दुल्हन और उनके परिवार के लोग दहशत में आ गए।

Fortuner Owner Accident (credit S-M)
Fortuner Owner Accident (credit S-M)

Bahadurgarh Fortuner Accident News: नग्न हालत में हाईवे पर हंगामा!

टक्कर मारने के बाद फॉर्च्यूनर चालक अपनी गाड़ी से उतरा। हैरानी की बात यह थी कि वह आधे-नंगे हालत में था और उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही थी। वह बीच सड़क पर खड़ा होकर गुजरने वाली गाड़ियों को रोकने की कोशिश करने लगा। यह दृश्य देखकर कई लोगों ने अपने मोबाइल पर उसका वीडियो बना लिया, जो कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर तेज़ी से फैल गया।

Bahadurgarh News Today: पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया केस

टक्कर लगने से फॉर्च्यूनर चालक खुद भी घायल हुआ, इसलिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं दूसरी तरफ दूल्हे के मामा बहादुरगढ़ सदर थाने पहुंचे और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इसे गंभीर घटना मानते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और मौके पर मौजूद गवाहों के बयान के आधार पर जांच तेजी से की जा रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Fortuner Owner Accident (credit S-M)
Fortuner Owner Accident (credit S-M)

डरा हुआ है दूल्हा-दुल्हन का परिवार

फॉर्च्यूनर चलाने वाला शख्स बहादुरगढ़ के पास स्थित बालौर गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस उसकी पहचान पक्की करने और घटना के कारणों की जांच कर रही है। दूसरी ओर नवविवाहित जोड़े का परिवार अभी भी सदमे में है। उनका कहना है कि सब कुछ कुछ ही सेकंड में हुआ। अगर गाड़ियों की रफ्तार थोड़ी और तेज होती तो जानलेवा हादसा हो सकता था। परिवार ने पुलिस से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ सबसे सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई और इस तरह की घटना का शिकार न बने।

यह भी पढ़ें: 19 मिनट वाले वीडियो लीक होने के बाद लड़की ने किया सुसाइड? असलियत आपकी सोच से कहीं ज्यादा डरावनी

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।