Family Vacation Places in India: परिवार के साथ Summer Holidays बिताने के लिए बेस्ट हैं India की 5 बेहतरीन जगहें, जरूर करें Visit

Summary :

अगर आप भी गर्मी की छुट्टियां परिवार वालों के साथ किसी सुकून और शांत जगह पर बिताना चाहते हैं, तो भारत में कई ऐसी जगहें जहां आप अपनी छुट्टी को और भी ज्यादा यादगार बना सकते हैं, इसलिए अपनी भागदौड़ भरी ज़िंदगी से निकलकर अपने माता-पिता, जीवनसाथी और बच्चों के साथ इन जगहों को जरूर एक्स्प्लोर करें, क्योंकि इन प्लेसेस पर जाकर आपको मानसिक शांति तो मिलती ही है साथ ही रिश्ते भी मजबूत होते हैं। भारत में ऐसी कई खूबसूरत और सेफ जगहें हैं, जहां आप पूरे परिवार के साथ एक शानदार वेकेशन स्पेंड कर सकते हैं। आइए जानते…

अगर आप भी गर्मी की छुट्टियां परिवार वालों के साथ किसी सुकून और शांत जगह पर बिताना चाहते हैं, तो भारत में कई ऐसी जगहें जहां आप अपनी छुट्टी को और भी ज्यादा यादगार बना सकते हैं, इसलिए अपनी भागदौड़ भरी ज़िंदगी से निकलकर अपने माता-पिता, जीवनसाथी और बच्चों के साथ इन जगहों को जरूर एक्स्प्लोर करें, क्योंकि इन प्लेसेस पर जाकर आपको मानसिक शांति तो मिलती ही है साथ ही रिश्ते भी मजबूत होते हैं। भारत में ऐसी कई खूबसूरत और सेफ जगहें हैं, जहां आप पूरे परिवार के साथ एक शानदार वेकेशन स्पेंड कर सकते हैं। आइए जानते हैं Summer Family Trips जगहों के बारे में जो फैमिली वेकेशन के लिए एकदम परफेक्ट हैं।

Family Vacation Places in India: फैमिली के साथ घूमने के लिए भारत की बेस्ट जगहें

1. जयपुर, राजस्थान

kid friendly destinations
kid friendly destinations (Source: social media)

अगर आप अपनी फैमिली के साथ ट्रिप पर जानें का प्लान बना रहे हैं, तो राजस्थान में स्थित जयपुर एक बेहतरीन जगह हो सकती है। जब आप यहां घूमने के लिए जाएंगे, तब आपको इस जगह पर इतिहास, किले और पुरानी संस्कृतियां देखने को मिलेंगी, जो आपको अपनी तरफ आकर्षित करेंगी। जयपुर में स्थित ‘पिंक सिटी’ घूमने के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है।

  • क्या देखें – हवा महल, आमेर किला, सिटी पैलेस और जंतर-मंतर।
  • खास बात – यहां बच्चे हाथी की सवारी कर सकते हैं, वहीं बड़े-बुजुर्ग चोखी ढाणी में पारंपरिक राजस्थानी भोजन और लोक नृत्य का मजा ले सकते हैं।

3. शिमला और मनाली, हिमाचल प्रदेश

Family Vacation Places in India
Family Vacation Places in India (Source: social media)

हिमाचल प्रदेश में मौजूद शिमला और मनाली गर्मी के मौसम में फैमिली के साथ घूमने के लिए बेस्ट जगह मानी जाती है। इस मौसम में ज्यादातर लोग फैमिली वेकेशन के लिए शिमला और मनाली जाना पसंद करते हैं। ये सभी की पसंदीदा जगह है, क्योंकि यहां आपको ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और हरे-भरे रास्ते देखने को मिलेंगे। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, यहां हर किसी के लिए कुछ न कुछ खास है।

  • क्या देखें – शिमला का मॉल रोड, जाखू मंदिर, मनाली की सोलांग वैली और रोहतांग पास।
  • खास बात – शिमला में टॉय ट्रेन की सवारी बच्चों को बेहद पसंद आती है, वहीं मनाली में आप बर्फ के स्पोर्ट्स और पैराग्लाइडिंग जैसी एक्टिविटीज का मजा ले सकते हैं।

4. पुरी, ओडिशा

Family Vacation Places in India
Family Vacation Places in India (Source: social media)

पुरी ओडिशा में स्थित एक बेहद खूबसूरत और शानदार जगहों में से एक मानी जाती है। ये जगह फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करने के लिए सबसे बेस्ट है, क्योंकि यहां आपको हमेशा शांति जैसा माहौल देखने को मिलेगा। इस जगह पर आप समुद्र के किनारे घूम सकते हैं।

  • क्या देखें – प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर, कोणार्क का सूर्य मंदिर और पुरी का शांत समुद्र बीच।
  • खास बात – यहां बुजुर्गों के लिए दर्शन की सुविधा है और बच्चे समुद्र की लहरों के साथ रेत पर खेल सकते हैं और चिल्का झील में आप तैरती हुई डॉल्फ़िन भी देख सकते हैं।

5. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

 travel planning
travel planning (Source: social media)

अगर आप परिवार को एक बिल्कुल अलग और खूबसूरत अहसास देना चाहते हैं, तो अंडमान के खूबसूरत द्वीप आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन है। यहां के साफ और नीले पानी वाले समुद्र बीच दुनिया भर में काफी ज्यादा फेमस मशहूर हैं।

  • क्या देखें – राधानगर बीच, सेलुलर जेल (काला पानी) और हैवलॉक द्वीप।
  • खास बात – यहां बच्चे और बड़े स्कूबा डाइविंग या ग्लास-बॉटम बोट से समुद्र के अंदर की दुनिया देख सकते हैं, जबकि बड़े-बुजुर्ग समुद्र किनारे बैठकर ठंडी हवाओं का मजा ले सकते हैं।

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।