Coolest Cities in India in Summer: अपना बैग पैक कीजिए और निकल पड़िए इन 5 हसीन वादियों की सैर पर, जहां गर्मियों के मौसम में मिलेगी ठंडक

Summary :

जब गर्मियों के मौसम में भारत के मैदानी इलाकों में तेज धूप और भारी उमस होती है, तब देश के कुछ शहर ऐसे भी होते हैं, जहां मौसम बेहद सुहाना और ठंडा रहता है। अगर आप भी गर्मी से परेशान हैं और किसी ऐसी जगह की तलाश में हैं, जहां ठंडक होने के साथ-साथ हरियाली भी हो तो अब आपको अपने बैग पैक कर लेने चाहिए, क्योंकि आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी डेस्टिनेशंस के बारे में बताएंगे, जहां जाकर आपको ये महसूस होगा कि आप जन्नत में आ गए हैं, तो चलिए जानते हैं, Pleasant Weather Destinations कौन-कौन…

जब गर्मियों के मौसम में भारत के मैदानी इलाकों में तेज धूप और भारी उमस होती है, तब देश के कुछ शहर ऐसे भी होते हैं, जहां मौसम बेहद सुहाना और ठंडा रहता है। अगर आप भी गर्मी से परेशान हैं और किसी ऐसी जगह की तलाश में हैं, जहां ठंडक होने के साथ-साथ हरियाली भी हो तो अब आपको अपने बैग पैक कर लेने चाहिए, क्योंकि आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी डेस्टिनेशंस के बारे में बताएंगे, जहां जाकर आपको ये महसूस होगा कि आप जन्नत में आ गए हैं, तो चलिए जानते हैं, Pleasant Weather Destinations कौन-कौन सी हैं।

Coolest Cities in India in Summer: गर्मियों के मौसम में इन जगहों को करें एक्स्प्लोर

1. श्रीनगर (जम्मू और कश्मीर)

heatwave escape
heatwave escape (Source: social media)

गर्मियों के मौसम में जम्मू और कश्मीर और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आने लगता है, क्योंकि जून-जुलाई के महीने में यहां बारिश के कारण ये जगह धरती पर स्वर्ग जैसा नजर आता है। अगर बात करें कश्मीर में स्थित श्रीनगर कि तो ये बेहद खूबसूरत और शानदार जगहों में से एक माना जाता है। यहां मौजूद डल झील, रंगीन मुगल उद्यानों और सुंदर पर्वतीय दृश्यों को देखने के लिए ये जगह काफी ज्यादा फेमस है।

2. मनाली (हिमाचल प्रदेश)

mountain cities
mountain cities (Source: social media)

अगर हम बात करें हिमाचल प्रदेश में स्थित मनाली कि तो ये जगह हमेशा से ही ट्रैवेलर्स की पसंदीदा रही है, क्योंकि यहां पर मौजूद ब्यास नदी के किनारे बसा ये खूबसूरत शहर गर्मियों में बहुत ठंडा रहता है। अगर आप भी इस गर्मी यहां घूमने के लिए जा रहे हैं, तो ये जगह आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन है। यहां जाकर आप सोलांग वैली में पैराग्लाइडिंग का मजा ले सकते हैं और रोहतांग पास जाकर बर्फ भी देख सकते हैं।

3. मुनस्यारी (उत्तराखंड)

Coolest Cities in India in Summer
Coolest Cities in India in Summer (Source: social media)

अगर आप भीड़भाड़ से दूर किसी शांत और ठंडी जगह पर जाना चाहते हैं, तो उत्तराखंड का मुनस्यारी एक बेहतरीन ऑप्शन है, क्योंकि बारिश में यहां का मौसम बेहद सुहावना रहता है, लोग इसे उत्तराखंड का छोटा कश्मीर भी कहते हैं। यहां से आप पंचाचूली चोटियों का सुंदर नजारा देख सकते हैं, वैसे भी गर्मी के मौसम में भी यहां का मौसम ठंडा रहता है।

4. शिलांग (मेघालय)

Coolest Cities in India in Summer
Coolest Cities in India in Summer (Source: social media)

शिलांग भारत के सबसे ज्यादा खूबसूरत शहरों में से एक माना जाता है। जब आप यहां घूमने जाते हैं, तो इस जगह पर आपको प्राकृतिक सुंदरता का एक खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा। शिलांग को पूर्व का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। सुंदर झरने, हरी-भरी पहाड़ियाँ और ठंडी हवाएं इस शहर को गर्मियों के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन बनाती हैं।

5. ऊटी (तमिलनाडु)

Coolest Cities in India in Summer
Coolest Cities in India in Summer (Source: social media)

गर्मियों के मौसम से बचने के लिए अगर आप भी किसी ठंडी जगह को ढूंढ रहे हैं, तो आप तमिलनाडु में स्थित ऊटी को एक्स्प्लोर कर सकते हैं। जून-जुलाई के महीने में भी यहां आपको ठंडक का शानदार अहसास मिलेगा। दक्षिण भारत में स्थित ऊटी शहर गर्मियों में बहुत ठंडा और सुहाना रहता है। नीलगिरि की पहाड़ियों में बसे इस शहर में दूर-दूर तक फैले चाय के बागान और टॉय ट्रेन की सवारी आपका दिल जीत लेगी।

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।