रॉन्ग नंबर से शुरू हुई Love Story, मुस्लिम महिला ने बदला धर्म, 19 साल के हिन्दू युवक से रचाई दूसरी शादी!

Jamui Love Story (credit S-M)

बिहार के जमुई जिले से एक अनोखी लव स्टोरी सामने आई है, जिसकी चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। यह प्रेम कहानी एक रॉन्ग नंबर कॉल (Wrong Number Friendship) से शुरू हुई और आखिरकार शादी तक पहुंच गई। मामला खैरा थाना क्षेत्र के खडूई बरियारपुर गांव का बताया जा रहा है। इस अनोखी लव स्टोरी के किस्से पूरे गांव में हलचल मचा दी है। जानकारी के अनुसार, 36 वर्षीय बिंदु देवी के मोबाइल पर कुछ समय पहले गलती से एक कॉल आया था। यह कॉल 19 वर्षीय महावीर ठाकुर ने किया था। शुरुआत में दोनों के बीच नॉर्मल बातचीत हुई, लेकिन धीरे-धीरे यह बातचीत दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फोन पर लगातार बातचीत के दौरान दोनों एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझने लगे। समय के साथ उनका रिश्ता मजबूत होता गया। आखिरकार दोनों ने साथ रहने का फैसला कर लिया। उम्र में बड़ा अंतर होने के बावजूद दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला लिया।

Jamui Love Story: पहले भी की थी लव मैरिज

 (credit S-M)
(credit S-M)

बिंदु देवी का जीवन पहले भी कई उतार-चढ़ाव से गुजर चुका है। करीब दस साल पहले उन्होंने मनन आलम नामक युवक से लव मैरिज की थी। उस समय उन्होंने धर्म परिवर्तन कर अपना नाम सीमा परवीन रख लिया था। इस शादी से उनके 5 बच्चे (5 Children Mother) भी हैं। हालांकि, महिला का कहना है कि उनका वैवाहिक जीवन सुखद नहीं था। उन्हें लगातार मानसिक तनाव और परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसी कारण वह अपने पुराने रिश्ते से अलग होकर नई शुरुआत करना चाहती थीं।

Bihar Religion Change Marriage: अतीत से कोई मतलब नहीं, हिंदू रीति-रिवाज से की शादी

 (credit S-M)
(credit S-M)

महावीर ठाकुर के साथ संबंध मजबूत होने के बाद दोनों कोलकाता चले गए। वहां उन्होंने हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार विवाह कर लिया। शादी के बाद महिला ने अपना पुराना नाम बिंदु देवी फिर से अपना लिया। दोनों का कहना है कि उन्होंने यह फैसला अपनी इच्छा से लिया है और अब वे साथ मिलकर नया जीवन शुरू करना चाहते हैं।

महावीर ठाकुर ने बताया कि करीब दो साल पहले एक मिस कॉल के जरिए उनकी बातचीत शुरू हुई थी। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के करीब आए और प्यार हो गया। महावीर का कहना है कि उन्हें बिंदु देवी के अतीत से कोई परेशानी नहीं है। वह उन्हें जीवनभर अपने साथ रखना चाहते हैं और दोनों एक-दूसरे के साथ खुश हैं।

पुलिस ने की जांच

जब गांव के लोगों को इस मामले की जानकारी मिली तो यह चर्चा का विषय बन गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने दोनों को थाने बुलाकर पूछताछ की। खैरा थाना के प्रभारी मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि दोनों बालिग हैं। पूछताछ के दौरान महिला ने साफ कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी से यह फैसला लिया है और उन पर किसी प्रकार का दबाव नहीं है।

पुलिस जांच में किसी तरह की जबरदस्ती या दबाव की बात सामने नहीं आई। इसके बाद पुलिस ने दोनों को साथ जाने की अनुमति दे दी। फिलहाल यह प्रेम कहानी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग इसे लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: No Arrest for Khan Sir: खान सर की गिरफ्तारी पर लगी रोक, फायरिंग मामले में पटना कोर्ट से मिली राहत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।