भारत में समुद्र किनारे छुट्टियां बिताने का नाम आते ही ज्यादातर लोगों के दिमाग में गोवा या मुंबई का ख्याल आता है, लेकिन अगर आप भीड़-भाड़ से दूर किसी शांत और खूबसूरत जगह पर समय बिताना चाहते हैं, तो भारत में ऐसे कई खूबसूरत और छिपे समुद्र तट हैं, जो बेहद हसीन हैं। इस जगह आप अपनी फैमिली या फ्रेंड्स के साथ जा सकते हैं। ऐसे में यहां देखिए भारत के 4 ऐसे बीच जहां की शांति और नेचुरल सुंदरता आपका मन मोह लेगी।
सर्दियों में घूमने के लिए बेस्ट जगहें
1. तारकरली, महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में बसा तारकरली अपनी हल्की पानी की लहरों और सफेद रेत के लिए जाना जाता है। यहां का पानी इतना ज्यादा साफ होता है कि समुद्र के नीचे की रेत और मछलियां साफ दिखाई देती हैं। अगर आप वाटर स्पोर्ट्स, स्कूबा डाइविंग या बैकवॉटर में बोटिंग का मजा लेना चाहते हैं, तो यह जगह एकदम सही है।
2. चांदीपुर बीच, ओडिशा

ओडिशा का चांदीपुर बीच दुनिया के सबसे यूनिक बीचों में से एक माना जाता है। यहां लो टाइड के समय समुद्र का पानी लगभग 5 किलोमीटर पीछे चला जाता है और कुछ घंटों बाद वापस लौट आता है। पानी पीछे हटने पर आप समुद्र के सूखे रास्तों पर पैदल चल सकते हैं और रेयर लाल केकड़ों को देख सकते हैं।
3. बटरफ्लाई बीच, गोवा

अगर आप गोवा के भीड़-भाड़ वाले जगहों से अलग कुछ खास देखना चाहते हैं, तो दक्षिणी गोवा का बटरफ्लाई बीच बेहतरीन ऑप्शन है। पहाड़ियों और घने जंगलों से घिरा यह छोटा सा तट बेहद शांत है। यहां पहुंचने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ता है। यहां का साफ पानी, रंग-बिरंगी तितलियां और डॉल्फिन घूमने वाले लोगों को काफी पसंद आती हैं।
4. बंगाराम बीच, लक्षद्वीप

नीले साफ पानी और चांदी जैसी सफेद रेत से घिरा बंगाराम द्वीप लक्षद्वीप का एक खूबसूरत हिस्सा है। यह जगह उन लोगों के लिए सबसे अच्छी है, जो दुनिया के शोर-शराबे से दूर सुकून से कुछ दिन बिताना चाहते हैं। यहां की कोरल रीफ और पानी के अंदर का समुद्री जीवन देखना एक शानदार अनुभव होता है।


Download Android App
Download iOS App




