मानसून के मौसम में अगर आप भी महाराष्ट्र का खूबसूरत हिल स्टेशन, लोनावला, घूमना चाहते हैं, तो आज ही बैग पैक करके वहां की हरियाली को एक्स्प्लोर करने के लिए निकल जाएं। इस समय ये जगह हरियाली की चादर ओढ़ लेता है। जब आप यहां घूमने के लिए जाएंगे, तब आपको इस जगह पर बादलों को छूती पहाड़ियां, झरनों की सुकून देने वाली आवाज़ और ताज़ी हवा ये सब ट्रेकिंग करने वाले लोगों को स्वर्ग जैसी लगाती है। ऐसे में अगर आप मानसून के समय रोमांच और नेचर को एक्स्प्लोर करना चाहते हैं, तो Lonavala Trekking के कुछ रूट को अपनी लिस्ट में शामिल कर लीजिए।
Monsoon Treks In Lonavala: मानसून में घूमने के लिए लोनावला की बेस्ट जगहें
1. लोहागढ़ फोर्ट ट्रेक

लोहागढ़ किले का ट्रेक नए लोगों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। मॉनसून के मौसम में, यहां का नज़ारा हरी-भरी घाटियां और पुरानी इमारतों के खंडहरों व नेचर का मेल किसी फिल्म जैसा खूबसूरत नजर आता है। ये ट्रेक काफी आसान माना जाता है।
2. टाइगर पॉइंट ट्रेक

टाइगर पॉइंट अपने शानदार नज़ारों और घाटियों के लिए काफी ज्यादा फेमस है। अगर आप यहां घूमने के लिए जा रहे हैं, तो इस जगह तक पहुंचने का रास्ता अपने आप में एक खूबसूरत अहसास है। ट्रेक के समय आपको छोटे झरने और सुंदर नेचुरल नज़ारे देखने को मिलेंगे।
3. टिकोना किला

अगर बात करें टिकोना किला कि ये महाराष्ट्र की बेहद खूबसूरत और शानदार जगह है। वितांडगढ़ के नाम से भी जाना जाने वाला टिकोना, पश्चिमी भारत के मावल में स्थित एक फेमस पहाड़ी किला है। ये पुणे से लगभग 60 किलोमीटर दूर कामशेत के पास है। किले के सबसे पास का गांव को टिकोना-पेठ कहा जाता है। 3500 फुट ऊंची ये पहाड़ी पिरामिड के आकार की है।
4. राजमाची किला

ये दो फेमस हिल स्टेशनों – लोनावला और कर्जत – के बीच बसा है। ट्रेकिंग के लिए लोनावला और कर्जत दोनों जगह आप जा सकते हैं। ये ट्रेक उशेवाड़ी गांव से शुरू होकर दो किलों पर चढ़ाई के लिए जाना जाता है। 2510 फीट की ऊंचाई पर बसा मनरंजन किला बारिश के मौसम में इतना ज्यादा सुंदर लगता है कि आपका यहां से वापस आने का मन ही नहीं होगा, जबकि 2710 फीट की ऊंचाई पर स्थित श्रीवर्धन किला घूमने के लिए इससे भी ज्यादा खूबसूरत है।


Download Android App
Download iOS App




