Monsoon Trip Packing List: इस समय नौतपा की वजह से भारत के कई हिस्सों में तापमान 45 से 47 डिग्री तक पहुंच चुका है। हालांकि, कुछ शहरों में भारी गर्मी के बीच हुई बारिश ने लोगों को थोड़ी राहत दी है। इस झुलसाती गर्मी से बचने के लिए लोग पहाड़ों पर घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं। वैसे भी, बारिश के मौसम में लोगों को हरियाली वाली जगहें देखना बहुत पसंद होता है। अगर आप भी इस सुहाने मौसम में कहीं घूमने जा रहे हैं, तो कपड़ों के अलावा कुछ और जरूरी चीजें भी पैक करना न भूलें। बारिश के मौसम…
Monsoon Trip Packing List (AI Generated)
Monsoon Trip Packing List: इस समय नौतपा की वजह से भारत के कई हिस्सों में तापमान 45 से 47 डिग्री तक पहुंच चुका है। हालांकि, कुछ शहरों में भारी गर्मी के बीच हुई बारिश ने लोगों को थोड़ी राहत दी है। इस झुलसाती गर्मी से बचने के लिए लोग पहाड़ों पर घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं। वैसे भी, बारिश के मौसम में लोगों को हरियाली वाली जगहें देखना बहुत पसंद होता है। अगर आप भी इस सुहाने मौसम में कहीं घूमने जा रहे हैं, तो कपड़ों के अलावा कुछ और जरूरी चीजें भी पैक करना न भूलें।
बारिश के मौसम में कुछ जगहों की कुदरती खूबसूरती देखने लायक होती है। बारिश में पहाड़ों पर जाना थोड़ा रिस्की भी हो सकता है, इसलिए पैकिंग करते समय तैयारी पूरी रखनी चाहिए। यहां पर कुछ Travel Essentials बताए गए हैं, जो आपके काम आ सकते हैं।
Monsoon Trip Packing List: पैकिंग लिस्ट में जरूरी शामिल करें ये 8 सामान
1. जिप लॉक बैग
Monsoon Trip Packing List (Source: Social Media)
बारिश के सफर पर जाते समय अपने बैग में 4-5 छोटे जिप लॉक बैग या ड्राई बैग जरूर रखें। ये बैग सफर या कैंपिंग के दौरान आपके सामान को भीगने और धूल-मिट्टी से बचाने के लिए बहुत काम आते हैं। आप इनमें अपना फोन, कैमरा और पावर बैंक जैसी कीमती चीजें सुरक्षित रख सकते हैं।
2. रेन कवर
मानसून में चाहे आप घूमने जा रहे हों या काम से, हमेशा ऐसा बैग चुनें जो वाटरप्रूफ हो। इसके साथ ही एक रेन कवर भी अपने पास रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर आप उससे अपने पूरे बैग को ढक सकें और आपका कीमती सामान सुरक्षित रहे।
3. रेनकोट और छाता
Monsoon Trip Packing List (Source: Social Media)
अपने साथ एक छोटा छाता और रेनकोट जरूर रखें। हल्की-फुल्की फुहारों में छाता काम आ जाता है, लेकिन अगर तेज हवा के साथ भारी बारिश हो, तो छाता टिक नहीं पाता। ऐसी स्थिति में रेनकोट ही सबसे ज्यादा काम आता है, खासकर तब जब आप बाइक या स्कूटी से घूम रहे हों।
4. वाटरप्रूफ मोबाइल कवर
आजकल सोशल मीडिया के जमाने में ट्रिप पर जाकर फोटो और वीडियो न बनाना तो हो ही नहीं सकता। बारिश के मौसम में नजारे बेहद खूबसूरत दिखते हैं, लेकिन पानी की वजह से फोन से शूट करना मुश्किल हो जाता है। इसलिए अपने फोन को सुरक्षित रखने और अच्छी तस्वीरें खींचने के लिए एक वाटरप्रूफ मोबाइल केस जरूर साथ रखें।
5. पावर बैंक
Monsoon Trip Packing List (Source: Social Media)
बारिश के दिनों में अक्सर बिजली कटने की समस्या हो जाती है, और सफर के दौरान हर जगह चार्जिंग पॉइंट मिलना नामुमकिन है। इसलिए अपने साथ एक पोर्टेबल चार्जर या पावर बैंक जरूर रखें ताकि रास्ते में आपका फोन बंद न हो।
6. वाटरप्रूफ जूते-चप्पल
सफर के दौरान सिर्फ फैशन पर ध्यान न दें, बल्कि अपने आराम का भी ख्याल रखें। अपने साथ ऐसे जूते या चप्पल रखें जिनकी ग्रिप अच्छी हो और जो फिसलते न हों, क्योंकि बारिश में रास्ते काफी फिसलन भरे हो जाते हैं। साथ ही, ये फुटवियर वाटरप्रूफ होने चाहिए ताकि पानी में खराब न हों।
7. मॉस्किटो रेपेलेंट क्रीम
Monsoon Trip Packing List (Source: Social Media)
बारिश के मौसम में मच्छर और छोटे-मोटे कीड़े-मकौड़े बहुत बढ़ जाते हैं। इसलिए अपने साथ मॉस्किटो रेपेलेंट जरूर रखें। अगर आप किसी बहुत ज्यादा हरियाली या जंगल वाली जगह जा रहे हैं, तो स्किन इन्फेक्शन से बचने के लिए एंटी-फंगल क्रीम भी साथ ले जाएं।
8. जरूरी दवाइयां और फर्स्ट-एड
इस मौसम में सर्दी, खांसी और वायरल बुखार का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही सफर में उल्टी-थकान या छोटी-मोटी चोट लगने का डर भी रहता है। इसलिए अपने साथ बुखार, पेट दर्द, उल्टी और डॉक्टर की सलाह के मुताबिक कुछ जरूरी दवाएं जरूर रखें। इसके अलावा फर्स्ट-एड बॉक्स में बैंडेज, पट्टी, कॉटन, एंटीसेप्टिक लिक्विड और दर्द मिटाने वाला बाम भी होना चाहिए।
Khushi Srivastava
खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।