Places to Avoid in Monsoon: मानसून में भूलकर भी न करें इन 4 जगहों पर जाने की गलती, खूबसूरती के चक्कर में पड़ सकते हैं बड़ी मुसीबत में

Summary :

बारिश के मौसम में घूमने का मजा ही कुछ अलग होता है, इसलिए ज्यादातर लोग मानसून में बाहर घूमने का प्लान बनाते हैं, क्योंकि इस मौसम में हर जगह हरियाली, खूबसूरत पहाड़ दिखाई देते हैं। कई लोगों को बरसात का मौसम काफी पसंद ज्यादा होता है, क्योंकि ऐसे मौसम में घूमने का अपना अलग ही मजा होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस मौसम में मजे के साथ-साथ आपको कई तरह की परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है, इसलिए ट्रिप पर जानें से पहले मौसम और उस जगह की जानकारी ज़रूर कर लें। परेशानी की बात तो…

बारिश के मौसम में घूमने का मजा ही कुछ अलग होता है, इसलिए ज्यादातर लोग मानसून में बाहर घूमने का प्लान बनाते हैं, क्योंकि इस मौसम में हर जगह हरियाली, खूबसूरत पहाड़ दिखाई देते हैं। कई लोगों को बरसात का मौसम काफी पसंद ज्यादा होता है, क्योंकि ऐसे मौसम में घूमने का अपना अलग ही मजा होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस मौसम में मजे के साथ-साथ आपको कई तरह की परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है, इसलिए ट्रिप पर जानें से पहले मौसम और उस जगह की जानकारी ज़रूर कर लें।

परेशानी की बात तो ये है कि इस मौसम में पहाड़ टूटकर गिरने लगते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं, इस दौरान किन-किन जगहों पर नहीं जाना चाहिए।

Places to Avoid in Monsoon: मानसून में इन जगहों पर जानें से बचें

1. श‍िमला

seasonal travel advice
seasonal travel advice (Source: social media)

बारिश के मौसम में ह‍िमाचल प्रदेश का शि‍मला देखने में बेहद खूबसूरत लगता है। ये एक बेहद खूबसूरत और फेमस टूर‍िस्‍ट स्‍पॉट है। मानसून में यहां की खूबसूरती लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती है, लेक‍िन बारि‍श के मौसम में यहां की सड़कें काफी ज्यादा खतरनाक हो जाती हैं। पहाड़ों से मलबा गिरने के कारण रास्ते बंद हो जाते हैं। कई बार नद‍ियां भी काफी तेजी से बहने लगती हैं, इससे आपकी ट्रिप खराब हो सकती है।

2. उत्तराखंड

Places to Avoid in Monsoon
Places to Avoid in Monsoon (Source: social media)

अगर बात करें उत्तराखंड कि तो इसे भारत के सबसे खूबसूरत जगहों में से एक माना जाता है। ये एक फेमस डेस्टिनेशन है, जहां देश-दुनिया से लोग घूमने के लिए आते हैं। यहां कई सारी घूमने की खूबसूरत जगहें हैं, जिनमें मसूरी, नैनीताल और ऋषिकेश जैसे हिल स्टेशन शामिल है। लेकिन अगर आप मानसून के मौसम में यहां घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आज ही टाल दें, क्योंकि इस मौसम में यहां बहुत ज्यादा बारिश होती है, इसलिए यहां Landslide की समस्या भी बनी रहती हैं। ऐसे में बरसात के मौसम में यहां घूमना किसी बड़े खतरे से कम नहीं है।

3. लद्दाख

travel planning
travel planning (Source: social media)

लद्दाख अपनी प्राकृतिक सुंदरता और खूबसूरती के लिए के देश विदेश में काफी ज्यादा फेमस है। यहां की खूबसूरती को देखने के लिए हर साल लाखों की संख्या में लोग इस जगह पर आते हैं, लेकिन बारिश के मौसम में यहां न आने की सलाह दी जाती है, क्योंकि बारिश की वजह से लद्दाख की तरफ जाने वाली सड़कें, जैसे लेह-मनाली राजमार्ग और लेह-श्रीनगर राजमार्ग पर Landslide हो सकती है और वो तुरंत बंद हो जाती है।

4. अंडमान और निकोबार

rainy season safety
rainy season safety (Source: social media)

गर्मियों के मौसम में ज्यादातर लोग अंडमान और निकोबार द्वीप समूह घूमने के लिए जाते हैं, ऐसे में अगर बात करें जून के महीने कि तो इस मौसम में मानसून आते ही जब वहां बारिश होती है, तो ये देखने में बेहद खूबसूरत और शानदार लगता है। इस मौसम में यहां बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं भी चलती हैं, इसलिए अगर आप इस मौसम में यहां घूमने के लिए जाते हैं, तो आपको काफी परेशनी हो सकती है।

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।