Places to Visit Before Monsoon: Shimla से लेकर Binsar तक, बारिश के मौसम से पहले North India की इन जगहों को करें Explore

Summary :

Places to Visit Before Monsoon: अगर आप भी बारिश का सीजन आने से पहले कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो मई का महीना आपके लिए सबसे बेस्ट है। बारिश से पहले भारत की ऐसी बहुत सी जगहें हैं, जहां का मौसम बेहद सुहावना होता है, क्योंकि इस समय मौसम ना ज्यादा गर्म होता है और ना ही भारी बारिश जैसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है। इस समय पहाड़ों में हल्की ठंडी हवा, साफ आसमान और शानदार नजारे देखने को मिलते हैं। इस जगह पर आप अपनी फैमिली या फ्रेंड्स के साथ भी जा सकते हैं। ये…

Places to Visit Before Monsoon: अगर आप भी बारिश का सीजन आने से पहले कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो मई का महीना आपके लिए सबसे बेस्ट है। बारिश से पहले भारत की ऐसी बहुत सी जगहें हैं, जहां का मौसम बेहद सुहावना होता है, क्योंकि इस समय मौसम ना ज्यादा गर्म होता है और ना ही भारी बारिश जैसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है।

इस समय पहाड़ों में हल्की ठंडी हवा, साफ आसमान और शानदार नजारे देखने को मिलते हैं। इस जगह पर आप अपनी फैमिली या फ्रेंड्स के साथ भी जा सकते हैं। ये समय ट्रैवल लवर्स के लिए परफेक्ट मानी जाती है, जहां आप आराम और एडवेंचर दोनों का मजा ले सकते हैं। आइए जानते हैं, summer travel ideas के बारे में जहां आप इस मौसम में जा सकते हैं।

यह भी पढ़े: 3 Days Chamba Tour Package: Delhi से चंबा तक का सुहाना सफर, गर्मी से राहत पाने के लिए Himachal के इस Beautiful Hill Station की करें सैर

Places to Visit Before Monsoon: बारिश से पहले घूमने के लिए भारत की बेस्ट जगहें

1. Shimla – शिमला

scenic destinations
scenic destinations (Source: Social Media)

मानसून से पहले शिमला घूमने के लिए सबसे बेस्ट डेस्टिनेशन मानी जाती है। इस समय यहां का मौसम बेहद सुहावना होता है। जब आप इस जगह को एक्स्प्लोर करते हैं, तो आपको वहां मॉल रोड, रिज और कुफरी जैसे आसपास के स्पॉट्स घूमने में बहुत ज्यादा मजा आता है। यहां की हरियाली से भरे पहाड़ और ठंडी हवाएं आपको अपनी तरफ आकर्षित करती हैं। यहां आप परिवार, दोस्त या अकेले भी आ सकते हैं।

2. Darjeeling – दार्जिलिंग

seasonal tourism Ideas
seasonal tourism Ideas (Source: Social Media)

दार्जिलिंग को भारत की सबसे खूबसूरत और शानदार जगहों में से एक माना जाता है. ऐसे में अगर आप भी इस गर्मी भारत की इन जगहों को एक्स्प्लोर करने का प्लान बना रहे हैं, तो दार्जिलिंग आपके लिए सबसे बेस्ट डेस्टिनेशन है। ये जगह अपने शानदार व्यू और ठंडी हवा के लिए जाना जाता है। यहां से कंचनजंगा की बर्फीली चोटियों का नजारा बेहद खूबसूरत दिखाई देता है। इस जगह पर आप टॉय ट्रेन की सवारी, चाय के बागानों को भी एक्स्प्लोर कर सकते हैं। यहां का शांत माहौल इसे मानसून से घूमने वालों के लिए शानदार बनाता है।

3. Mussoorie – मसूरी

seasonal tourism Ideas
seasonal tourism Ideas (Source: Social Media)

मसूरी एक ऐसी जगह है जहां गर्मी और ठंडी दोनों मौसम में लोग घूमने के लिए जाते हैं। ट्रैवलर्स को मसूरी जैसी जगह हमेशा पसंद आती है। क्योंकि यहां का मौसम हमेशा सुहावना और हरा-भरा रहता है। जब आप यहां घूमने के लिए जाते हैं, तो यहां आप केम्प्टी फॉल्स, गन हिल और मॉल रोड जैसी जगहों को एक्स्प्लोर भी कर सकते हैं। अगर आप मानसून से पहले यहां घूमने के लिए जाते हैं, ये पल आपके लिए जीवनभर यादगार रहेगा।

4. Kalimpong – कलिम्पोंग

summer travel ideas
summer travel ideas (Source: Social Media)

अगर आप भी भीड़-भाड़ वाली जगह से हटकर कोई शांत जगह पर जाना चाहते हैं, तो कलिम्पोंग आपके लिए सबसे बेस्ट डेस्टिनेशन है। यहां जाकर आपको शांति और हरियाली का माहौल मिलेगा। जून में यहां हल्की बारिश की शुरुआत हो जाती है, जिससे हर जगह सिर्फ हरियाली ही हरियाली होती है। इसकी सबसे अच्छी बात ये है कि यहां आपको भीड़-बस पहाड़, धुंध और शांति, पुराने बंगलों में बने होमस्टे, छोटे कैफे और फूलों से भरे गार्डन देखने को मिलेंगे।

5. Binsar – बिनसर

Places to Visit Before Monsoon
Places to Visit Before Monsoon (Source: Social Media)

अगर आपको भी पहाड़ों पर कुछ पल सुकून के बिताने है, तो बिनसर आपके लिए एकदम परफेक्ट डेस्टिनेशन है। उत्तराखंड में स्थित बिनसर जून में घूमने के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन मानी जाती है। यहां आपको न ज्यादा बारिश, न बहुत ज्यादा भीड़, सुबह के समय साफ आसमान दिखाई देता है, जिससे हिमालय की चोटियां साफ नजर आती हैं। यहां के घने जंगल ट्रैकिंग के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं। यहां के छोटे-छोटे रास्ते आपको घने जंगलों से होते हुए शानदार व्यू पॉइंट तक ले जाते हैं।

यह भी पढ़े: Coolest Places for Summers Near Delhi: Summer Vacation को बनाएं यादगार, कम दूरी और शानदार नज़ारे, Delhi के करीब मौजूद हैं ये 5 Beautiful Tourist Places

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।