Top 10 Budget Destinations in India: सर्दी हो या गर्मी घूमना हर किसी को बेहद पसंद होता है। अगर आपका बजट सिर्फ 10,000 रुपये का है, तो शायद आप सोच रहे होंगे कि इतने कम पैसों में घूमना मुश्किल होगा। लेकिन सही प्लानिंग और स्मार्ट खर्च के साथ आप भारत में कई खूबसूरत जगहों की यात्रा आप कर सकते हैं, तो आइए आज हम आपको कुछ बजट फ्रेंडली जगहों और यात्रा टिप्स के बारे में बताते हैं, जिनमें आप आराम से मात्र 10 हजार रुपये में घूम सकते है।
Top 10 Budget Destinations in India: भारत में घूमने की बेहतरीन जगहें

1. तवांग, अरुणाचल प्रदेश
तवांग एक शांत और खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां की भीड़ बहुत कम होती है और प्राकृतिक नजारे मन मोह लेने वाले हैं। यहां असम के तेजपुर रेलवे स्टेशन उतरकर बस से तवांग पहुंचना आसान होता है। बस का किराया लगभग 200 रुपये है। यहां रहने और खाने का खर्च 3,000 रुपये से ज्यादा नहीं, अगर गुवाहाटी से फ्लाइट लें, तो भी बजट बहुत ज्यादा नहीं बढ़ेगा।
2. कौसानी, उत्तराखंड
कौसानी हिमालय की तलहटी में एक छोटा सा हिल स्टेशन है। यहां के सीन किसी पोस्टकार्ड से कम नहीं होते हैं। यहां दिल्ली से यात्रा करना बेहद आसान होता है। यहां एक दिन का खर्च लगभग 1,500 रुपये है, यहां टूर पैकेज की जरूरत नहीं है, ऑनलाइन जानकारी देखकर खुद घूम सकते हैं।
3. गोवा
गर्मियों के मौसम में गोवा घूमना एक बेहतरीन ऑप्शन होता है। गोवा भारत का प्रसिद्ध पार्टी डेस्टिनेशन है, लेकिन बजट में भी इसका मजा लिया जा सकता है। यहां बस से सिर्फ 800 रुपये में जा सकते हैं। दक्षिण गोवा में दोस्तों के साथ मस्ती और समुद्र का आनंद लें सकते हैं।
4. जैसलमेर, राजस्थान
जैसलमेर अपनी संस्कृति और विरासत के लिए मशहूर है। यहां 3 दिन की यात्रा में लगभग 5,500 रुपये में हो जाती है। यहां ट्रेन से यात्रा करके पैसे बचाए जा सकते हैं। यहां आप सुंदर किले और रेगिस्तान का आनंद ले सकते हैं।
5. कुल्लू, हिमाचल प्रदेश
कुल्लू एक ऐसी जगह है, जहां गर्मी में एक अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। गर्मियों में यहां की हरियाली लोगों का मन मोह लेती है। चार दिन का ट्रिप आराम से इंजॉय करने के लिए बढ़िया जगह है। यहां 5,000 रुपये में 4 दिन का ट्रिप संभव है। यहां घूमने की जगहें रशोल और कसोल भी पास में हैं।
Also Read: पहाड़ों का सुकून और जन्नत सा नजारा! Kashmir की इन 5 जगहों पर आपकी यात्रा बन जाएगी यादगार


Download Android App
Download iOS App




