बीईएल में 18 पदों पर भर्ती, 24 मार्च तक करें आवेदन

Summary :

नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने फील्ड ऑपरेशन इंजीनियर और प्रोजेक्ट इंजीनियर-I के कुल 18 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। बीईएल की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 10 मार्च से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 24 मार्च निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय…

नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने फील्ड ऑपरेशन इंजीनियर और प्रोजेक्ट इंजीनियर-I के कुल 18 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

बीईएल की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 10 मार्च से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 24 मार्च निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

बीईएल ने जिन 18 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें फील्ड ऑपरेशन इंजीनियर के 6 और प्रोजेक्ट इंजीनियर- I के 12 पद शामिल हैं। अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार कंप्यूटर विज्ञान/इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार/साइबर सुरक्षा/सूचना प्रौद्योगिकी/सूचना विज्ञान में बीई/बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता और तय साल का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

फील्ड ऑपरेशन इंजीनियर पद के लिए अधिकतम आयु 35 साल और प्रोजेक्ट इंजीनियर पद के लिए अधिकतम आयु 32 साल निर्धारित किया गया है। आरक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद के अनुसार 40,000 से 60,000 रुपए के बीच प्रति महीने होगी।

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो जनरल/ओबीसी के लिए 400 रुपए के साथ 18% जीएसटी है। आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को एप्लीकेशन फीस में छूट दी गई है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी सबसे पहले बीईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद जारी पद से संबंधित सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। आवेदन शुल्क का भुगतान करें। फिर फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

–आईएएनएस

डीके/वीसी

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.