Exam में उत्तर की जगह लिखी ‘गालियां’ और ‘शायरी’, यूनिवर्सिटी के 5000 छात्र फेल, प्रदर्शन करने पहुंचे तो खुला शर्मनाक राज

Summary :

Students Wrote Poetry and Abuses in Answer Sheets: देश की कई यूनिवर्सिटीज में सेमेस्टर एग्जाम का रिजल्ट जारी हो गया है। इस दौरान उत्तर प्रदेश के प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) राज्य विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा के परिणाम से असंतुष्ट छात्रों के प्रदर्शन के बाद नया खुलासा हुआ है। यहां सेमेस्टर एग्जाम के नाम पर मजाक का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने दावा किया कि करीब 5 हजार परीक्षार्थियों ने उत्तरपुस्तिकाओं में उत्तर लिखने के बजाय गाली, अभद्र भाषा, शायरी और गाने के बोल लिख दिए हैं। मूल्यांकन के बाद ऐसे स्टूडेंट्स को फेल कर दिया गया, बाद…

Students Wrote Poetry and Abuses in Answer Sheets: देश की कई यूनिवर्सिटीज में सेमेस्टर एग्जाम का रिजल्ट जारी हो गया है। इस दौरान उत्तर प्रदेश के प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) राज्य विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा के परिणाम से असंतुष्ट छात्रों के प्रदर्शन के बाद नया खुलासा हुआ है। यहां सेमेस्टर एग्जाम के नाम पर मजाक का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने दावा किया कि करीब 5 हजार परीक्षार्थियों ने उत्तरपुस्तिकाओं में उत्तर लिखने के बजाय गाली, अभद्र भाषा, शायरी और गाने के बोल लिख दिए हैं। मूल्यांकन के बाद ऐसे स्टूडेंट्स को फेल कर दिया गया, बाद में इन्होंने ही बवाल शुरू कर दिया। तब जाकर इस मामले का खुलासा हुआ।

Students Wrote Poetry and Abuses in Answer Sheets: कॉपियों में जवाब की जगह लिखी गालियां और शायरी

Students Wrote Poetry and Abuses in Answer Sheets
Students Wrote Poetry and Abuses in Answer Sheets (Source: Social Media)

सेमेस्टर एग्जाम की काॅपियों में गालियां, गाने के बोल और शायरियां लिखने के इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब फेल होने पर स्टूडेंट्स ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके जवाब में कुलपति ने प्रेस कांफ्रेंस कर ये जानकारी दी। कुलपति प्रोफेसर अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि मूल्यांकन के दौरान शिक्षकों को उत्तरपुस्तिका में कई असमान्य बातें देखने को मिली। स्टूडेंट्स ने कॉपियों में सवालों के जवाब में गाने और गालियां लिखी हुई थी। उन्होंने बताया कि कई स्टूडेंट्स ने जवाब भूलने, बीमार होने का हवाला देकर पास कर देने की मांग की थी। वहीं कई स्टूडेंट्स ने जवाब के बदले सवाल ही उतार दिए थे।

Abuse in Answer Sheets: छात्रों को दिए गए शून्य अंक

यूनिवर्सिटी के कुलपति ने बताया कि परीक्षा की कॉपियों में जवाब की जगह गालियां और शायरी लिखने वाले छात्रों को शून्य अंक दिए गए हैं। इसके साथ ही ऐसी कॉपियों को भी अलग कर लिया गया है और संबंधित छात्रों, उनके अभिभावकों व कॉलेज प्रतिनिधियों को नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है।

करीब 5 हजार छात्र फेल

Professor Rajendra Singh (Rajju Bhaiya) State University
Professor Rajendra Singh (Rajju Bhaiya) State University (Source: Social Media)

प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) स्टेट यूनिवर्सिटी, इलाहाबाद में बड़ी संख्या में छात्र फेल हो गए हैं। करीब 5 हजार छात्रों ने उत्तर पुस्तिकाओं में गालियां और शायरी लिख दी थी, जिसके कारण उन्हें जीरो नंबर दिए गए। इसके चलते पिछले साल के मुकाबले इस सेमेस्टर का रिजल्ट 5 प्रतिशत से ज्यादा गिर गया है। जहां पिछले साल रिजल्ट 89 प्रतिशत था, वहीं इस बार यह घटकर 82 प्रतिशत रह गया है। इस बीच करीब 1200 छात्रों ने मूल्यांकन को चुनौती देते हुए अपनी कॉपियां दोबारा जांचने के लिए आवेदन किया है।

यह भी पढ़ें: Dehradun: 14 साल की बच्ची को नशीला पदार्थ पिलाकर जंगल में किया गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।